रायपुर । भ्रष्टाचार और आय से अधिक
संपत्ति अर्जित करने के केस में पिछले चार महीने से एसीबी व ईओडब्ल्यू की
गिरफ्त से बचने के लिए निलंबित एडीजी जीपी सिंह बार-बार न केवल अपना लोकेशन
बदल रहे थे बल्कि मोबाइल तक इन डायरेक्ट इस्तेमाल कर रहे थे। एसीबी व
ईओडब्ल्यू की एक-एक गतिविधियों की भनक तक जीपी सिंह को मिल रही थी। लिहाजा
चार से पांच बार दिल्ली,चंडीगढ़ समेत अन्य शहरों का लोकेशन मिलने पर
छापेमारी के बाद भी जीपी सिंह हत्थे नहीं चढ़े, तब एसीबी व ईओडब्ल्यू के
अधिकारियों ने उन्हें चकमा देकर दबोचने की योजना बनाई।
जब यह साफ हो गया कि जीपी सिंह गुड़गांव में है तब योजना के मुताबिक दिल्ली
भेजी गई चार सदस्यीय पुलिस टीम के कोरोना पाजिटीव होने का हल्ला मचाकर उसे
वापस बुलाने के साथ उसी दिन डीएसपी सपन चौधरी, निरीक्षक नितिन उपाध्याय के
साथ छह सदस्यीय दूसरी टीम को फ्लाइट से दिल्ली रवाना किया,ताकि जीपी सिंह
हो जाए और दूसरी टीम आसानी से उन्हें दबोच सके। पुलिस टीम ने वेशभूषा बदलकर
मंगलवार शाम को गुरुग्राम के उस फ्लैट को खोज लिया जहां जीपी सिंह ने डेरा
डाल रखा था, लेकिन शाम के समय जीपी फ्लैट में नहीं मिले तब आसपास के लोगों
से जानकारी मिली कि वे सेक्टर 14 के बाजार क्षेत्र में अक्सर घूमने जाते
है तब टीम ने जाल बिझाकर बाजार में ही जीपी सिंह को धर दबोचा। गिरफ्त आने
के बाद जीपी सिंह ने टीम के साथ न केवल काफी हुज्जतबाजी की बल्कि धमकाया भी
लेकिन टीम पर इसका कोई असर नहीं हुआ।
एसीबी व ईओडब्ल्यू के सूत्रों ने बताया कि निलंबित ए़़डीजी जीपी सिंह को
पकड़ना काफी मुश्किल इसलिए था कि पुलिस विभाग में उनके कई लोग है और एक-एक
गतिविधियों की जानकारी उन्हें हो जाती थी। गिरफ्तारी के डर से वह बार-बार
अपना न केवल लोकेशन बदलते थे बल्कि सफर के दौरान ही मोबाइल आन रखते थे,
ठिकाने पर पहुंचने से पहले मोबाइल बंद कर देते थे ताकि लोकेशन ट्रेन न हो
जाए। इससे पहले भी पुलिस टीम ने छापेमारी की थी लेकिन इसकी भनक लग जाने पर
वह फरार हो जाते थे। अफसरों का शक था कि उन्हें विभाग का ही कोई सूचना दे
रहा है। लिहाजा इस बार तगड़ी योजना बनाई। पुलिस टीम के कोरोना संक्रमित
होने का हल्ला मचाकर भ्रमित किया फिर दूसरी टीम भेजकर हिरासत में ले लिया।
शाम को जीपी सिंह को दबोचने के तुरंत बाद पुलिस टीम उन्हें दिल्ली से
फ्लाइट से रायपुर लाने की तैयारी कर रही थी लेकिन मौसम खराब होने पर फ्लाइट
रद हो गई। लिहाजा अफसरों के निर्देश पर जीपी सिंह को सड़क मार्ग से बुधवार
शाम को रायपुर लाया गया।
राजद्रोह, आय से अधिक संपत्ति मामले में सलाह करने गए हुए थे। इसी दौरान
पुलिस की एक टीम उनकी तलाश में गुरुग्राम पहुंची थी। बताया जा रहा है कि
जीपी सिंह अपने एक बैंचमेंट के घर में रूके हुए थे। हालांकि इसकी पुष्टि
नहीं हो पाई है। उस फ्लैट के बारे में जानकारी ली जा रही है जहां वे रूके
हुए थे।
है कि वो इस दौरान कुछ लोगों से अवैध वसूली करते थे, धमकाते थे और सरकार
के खिलाफ किसी साजिश में शामिल थे।

Journalist खबरीलाल