बिलासपुर। शुभ संयोगों के साथ मकर संक्रांति का पर्व शुक्रवार को आस्था के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर श्रद्धालु जहां पवित्र सरोवरों में आस्था की डुबकी लगाएंगे। वहीं देव दर्शन करने मंदिरों में कतार लगाएंगे। स्नान व देव दर्शन के बाद संक्रांति के पुण्यकाल में दान-पुण्य करेंगे। वहीं पूरे दिन तिल-गुड़ की मिठास के साथ पर्व का उत्साह बना रहेगा। इसके साथ ही बच्चों में पतंगबाजी को लेकर उत्साह बना रहेगा।शुक्रवार 14 जनवरी को सूर्यदेव के मकर राशि में प्रवेश करने के साथ ही शहर समेत अंचल में मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। वहीं कई विशेष संयोगों पर्व का पुण्यकाल दोगुना हो जाएगा। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का दौर भी शुरू हो जाएगी। वे देवदर्शन कर अपने दिन की शुरुआत करेंगे। वहीं मकर संक्रांति में दान का विशेष महत्व रहेगा। संक्रांति के इस पुण्यकाल में दान—पुण्य के साथ ही आस्था का माहौल रहेगा। आस्थावान पुण्यफल की कामना करते हुए खिचड़ी, कंबल, तिल-गुड़ का दान कर पुण्य फल संचित करेंगे।
इस अवसर पर शहर के गो़ंड़पारा सीताराम मंदिर, सदरबाजार रोड स्थित व्यंकटेश मंदिर, सिम्स चौक स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर, पुराना बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर समेत सभी प्रमुख मंदिरों में भक्तों की कतार लगेगी। हालांकि कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए मंदिर समितियों व पुजारियों की ओर से कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आने की अपील श्रद्धालुओं से की गई है। इस दौरान मास्क लगाना और शारीरिक दूरी का पालन करना भी जरूरी होगा।
मांगलिक कार्यों पर लगी रोक तो हटेगी पर विवाह के लिए इंतजार
मकर संक्रांति पर सूर्यदेव के उत्तरायण होते ही मांगलिक कार्यों पर लगी रोक हट जाएगी। दरअसल, पौष माह में खरमास चल रहा था। इससे मांगलिक कार्यों पर रोक लग गई थी। मकर संक्रांति के बाद रोक हट जाएगी। लेकिन, विवाह के लिए मुहूर्त व शुक्र ग्रह के अस्त होने की वजह से अभी इंतजार करना होगा।
शहर में लगेगा मकर संक्रांति दान स्टाल
वनवासी विकास समिति छत्तीसगढ़ की ओर से शहर में 20 विभिन्न जगहों पर मकर संक्रांति दान स्टाल लगाया जाएगा। इनमें आस्थावान दान पुण्य करेंगे। समिति के प्रदीप कुमार देशपांडे ने बताया कि समिति की ओर से 29 छात्रावासों का संचालन किया जाता है। इस दान में मिली सामग्रियों को इन छात्रावासों में रहने वाली छात्राओं के आवश्यकताओं की पूर्ति की जाती है।
देवी गोदांबा की होगी विदाई
व्यंकटेश मंदिर में मकर संक्रांति की पूजा-अर्चना की जाएगी और तिल—गुड़ के लड्डुओं का भोग अर्पित किया जाएगा। इसके साथ ही एक महीने से चल रहे गोदांबा उत्सव का समापन देवी गोदांबा की विदाई के साथ होगा। इस अवसर पर मंदिर में भगवान रंगनाथन व देवी गोदांबा का आकर्षक शृंगार करते हुए मंत्रोच्चारण करते हुए सहस्त्रनाम व तुलसी—अर्चना के साथ विदाई की जाएगी।

Journalist खबरीलाल