Breaking News

NEWS RAIPUR:: रिश्तेदार ने दोस्त बनकर युवती से किया दुष्कर्म:

post

 रायपुर । छत्‍तीसगढ़ के बलरामपुर
जिले की एक 23 साल की युवती ने रायपुर पुलिस से मदद मांगी है। युवती का
आरोप है कि एक दूर के ही रिश्तेदार ने दोस्त बनकर झांसे में लिया। पहले
नजदीकियां बढ़ाईं, फिर प्यार का नाटक कर अपने मामा के घर ले जाकर दुष्कर्म
किया। आरोपित युवक रायपुर के काशीरामनगर में रहता है, युवती ने तेलीबांधा
पुलिस थाने में उसकी खिलाफ शिकायत कर गिरफ्तारी की मांग की है। अपनी आप बीती बताते हुए बलरामपुर जिले की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को
बताया कि वह पिछले पांच साल से रायपुर के टिकरापारा में अपने मामा के घर
रहकर पढ़ाई कर रही थी। उसके रिश्तेदार रोहित टेकाम से साल 2017 में उसकी
बात-चीत हुई थी। दिवाली के समय रोहित ने युवती को काशीराम नगर में अपने
मकान में लेकर आया, यहां उसने लड़की के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। लड़की
से उसने कह दिया कि मैं तुमसे शादी करूंगा। पीड़िता ने बताया कि रोहित और उसके बीच बार-बार इसी तहर की मुलाकात होती
रही, शादी के विश्वास की वजह से लड़की ने स्‍वजनों से कुछ नहीं कहा और सब
सहती रही। युवती ने कहा कि जब उसने रोहित से शादी करने का दबाव बनाया तो
उसने साफ तौर पर कहा कि किसी और को देख लो, मैं तुमसे शादी नहीं कर सकता।
इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। अब पीड़िता अपने स्वजनों के
साथ रोहित के खिलाफ थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज करा दिया है। पुलिस
आरोपित की तलाश कर रही है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner