Breaking News

औजारों के जखीरा के साथ आनलाइन चाकू बेचने वाला युवक गिरफ्तार:

post

00 पुलिस ने ई-कॉमर्स कंपनियों को लिखा है पत्र
रायपुर।
शहर में
हो रही चाकूबाजी की घटनाओं ने पुलिस की नींद उड़ा रखी है। ऐसी घटनाओं पर
अंकुश लगाने के लिए पुलिस कोशिश कर रही है। इसी बीच हथियारों के एक सौदागर
20 वर्षीय युवक को गुढिय़ारी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह ऑनलाइन
ई-कामर्स कंपनियों से प्रतिबंधित चाकू, छूरी मंगवाता था। उसके पास से
औजारों का जखीरा भी बरामद किया गया है। पुलिस ने बढ़ते अपराध को देखते हुए
ई-कॉमर्स कंपनियों को जिम्मेदार ठहराते हुए पत्र भी लिखा है लेकिन अब तक
उनकी ओर से कोई भी जवाब नहीं दिया गया है।

गुढिय़ारी पुलिस से मिली
जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का नाम मोनेस सिन्हा है, वह झंडा चौक का
रहने वाला है और ऑनलाइन हथियार मंगाकर शहर में दोगुनी कीमत में इसकी सप्लाई
करता था। इसकी जानकारी पुलिस को मुखबिर से मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने
दबिश देकर आरोपित को धर दबोचा। उसके पास से बटनदार चाकू, धारदार गुप्ती आदि
हथियार बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट की धारा
25 के तहत मामला दर्ज किया है।
राजधानी में हो रही चाकूबाजी को लेकर
पुलिस ने फ्लिकॉट और एमेजॉन कंपनियों के जिम्मेदारों को पत्र लिखा था,
लेकिन इन पत्रों का अब तक जवाब नहीं मिला है। जबकि यह साफ है कि आनलाइन के
जरिये चाकू जैसे हथियार लोगों को आसानी से उपलब्ध हो रहे हैं।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner