रायपुर । रायपुर शहर को पालीथिन
मुक्त बनाने का संकल्प लेकर बर्तन बैंक,कपड़े के थैले का इस्तेमाल लोगों को
करने की अपील के साथ गुरूवार को महापौर एजाज ढेबर,जोन अध्यक्ष और एमआइसी
सदस्यों की मौजूदगी में तीन जोन में बर्तन बैंक, झोला बैंक का लोकार्पण
किया। इस अवसर पर महापौर ने पालीथिन के स्थान पर स्टील के बर्तनों, कपड़े के
थैलों का उपयोग कर स्व सहायता समूहों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में
सहयोग देने की अपील वार्डवासियों से की । महापौर एजाज ढेबर ने जोन एक के खमतराई बाजार, जोन पांच के गांधीनगर
सामुदायिक भवन, जोन नौ के जोन कार्यालय में बर्तन, झोला बैंक का लोकार्पण
किया। उन्होंने लोगों से प्लास्टिक की जगह स्टील के बर्तनों,कपड़े के थैलों
का दैनिक जीवन में अधिक से अधिक इस्तेमाल कर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग
देने का आहवान किया।उन्होंने कहा कि बर्तन बैंक से निम्न व मध्यम वर्ग के
लोगों को न्यूनतम दर पर थाली, गिलास, कटोरी, चमच्च, गंज, कड़ाही, खोमचा आदि
उपलब्ध हो सकेगा । इस मौके पर जोन अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, स्वास्थ्य विभाग के अध्यक्ष नागभूषण
राव, जोन एक के वीर शिवाजी वार्ड क्रमांक 16 के खमतराई बाजार क्षेत्र के
बर्तन बैंक की संचालिका स्वयं सखी सहेली महिला स्वसहायता समूह की अध्यक्ष
खिलेश्वरी राजपूत, सचिव पूर्णिमा वर्मा सहित समूह की दस महिलाएं, झोला बैंक
की संचालिका जय श्रीमाता महिला स्वसहायता समूह की अध्यक्ष रमा गोस्वामी,
सचिव गायत्री कौशल,वार्ड पार्षद समेत अन्य मौजूद थे।
क्रमांक नौ के डा. बीआर अंबेडकर वार्ड क्रमांक नौ स्थित जोन नौ के
कार्यालय परिसर में खोले गए बर्तन बैंक का संचालन खम्हारडीह की नवज्योति
स्वसहायता समूह की दस महिलाएं करेंगी। महिलाओं ने महापौर को बताया कि बर्तन
बैंक में 500-500 थाली, गिलास, कटोरी, चम्मच सहित दो बड़ी कड़ाही,एक छोटी
कड़ाही, छह मीडियम एवं बड़े आकार के गंज, चार बाल्टी,दो पानी ड्रम,दो चौमुखा
चारकरछुल सहित उपयोग में आने वाले अन्य सामान है।
के दौरान महापौर ने जोन नौ के दो कर्मचारियों खगेश्वर नायक,दिनेश कुमार को
स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रमाणपत्र देकर श्रेष्ठ स्वच्छता कार्य के लिए
सम्मानित किया। इसी तरह जोन पांच के पं.सुंदरलाल शर्मा वार्ड क्रमांक 42 के
गांधीनगर सामुदायिक भवन के उपरी तल पर महापौर एजाज ढेबर ने बर्तन बैंक का
शुभारंभ किया।इसका संचालन गोमती महिला स्वसहायता समूह करेंगी। इस मौके पर
जोन अध्यक्ष मन्नू विजेता यादव, पूर्व पार्षद गोवर्धन शर्मा, सामाजिक
कार्यकर्त्ता सचिन शर्मा, गोमती महिला स्वसहायता समूह की अध्यक्ष सुश्री
सरस्वती झा, सचिव सुश्री निशी झा, जोन पांच के कमिश्नर महेंद्र पाठक,
कार्यपालन अभियंता विमल शर्मा आदि उपस्थित थे।
बैंक को जोन पांच के कमिश्नर महेंद्र पाठक ने अपनी दिवंगत पत्नी स्वर्गीया
श्रीमती अर्चना पाठक की पुण्य स्मृति में बर्तन खरीदने के लिए 21 हजार
रुपये नकद दिया।
रायपुर शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने
प्रण लेकर अपने दैनिक जीवन में पालीथिन का उपयोग का परित्याग कर प्लास्टिक
थाली,कप, प्लेट, गिलास के स्थान पर स्टील की थाली,गिलास कटोरी का उपयोग
करना चाहिए। पालीथिन कैरीबैग के स्थान पर कपड़े के थैलों का उपयोग करने से
नाले-नालियां जाम नहीं होंगी। गौवंश की रक्षा का पुनीत कार्य में लोग
भागीदार बनेंगे। पालीथिन का उपयोग बंद करने से भूमि की उर्वरा शक्ति में
वृद्धि होगी, वहीं इससे नो पालीथिन महाभियान,जीरो वेस्ट मैनेजमेंट अभियान
स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत सफल होंगे।
बैंक, झोला बैंक का सदुपयोग करने से महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं को
स्वावलंबी,आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य करने में सहायता मिलेगी और
महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे। नागरिक महिला स्वसहायता समूह की
महिलाओं द्वारा तैयार पापड़, बड़ी आदि खाद्य सामग्रियों को उनसे क्रय करे।
सिलाई, बुनाई, कढ़ाई के कार्य उनसे करवाकर उनका उत्साहवर्धन करने के साथ
आत्मनिर्भर बनाने के समाजहितकारी कार्य में आगे बढ़कर सहयोग दे।

Journalist खबरीलाल