Breaking News

NEWS RAIPUR:: छत्‍तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी मृणाल ने हासिल की एक और उपलब्धि, राजपत्रित अधिकारी बने:

post

 रायपुर । अंतरराष्‍ट्रीय हाकी
खिलाड़ी मृणाल चौबे ने एक और उपलब्धि हासिल की है। मृणाल चौबे अब भारत के
नियंत्रक एवं महालेखाकार (कैग) में राजपत्रित अधिकारी के पद पर पदोन्‍नत
किए गए हैं। इस पद के लिए अखिल भारतीय स्‍तर पर परीक्षा आयोजित होती है,
जिसमें मृणाल ने श्रेष्‍ठ प्रदर्शन किया। साथ ही छत्‍तीसगढ़ के लिए बड़ी
पहचान बन चुके अंतरराष्‍ट्रीय हाकी खिलाड़ी राजनांदगांव जिले के मृणाल चौबे
की इस उपलब्धि पर हर्ष व्‍याप्‍त है। प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी मृणाल चौबे भारतीय लेखा एवं लेखा
परीक्षा विभाग, भारत के नियंत्रक एवं महालेखाकार (कैग) द्वारा आयोजित अखिल
भारतीय विभागीय परीक्षा में उतीर्ण होकर भारत सरकार के अंतर्गत राजपत्रित
अधिकारी बन गए है। सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी के प्रतिष्ठित पद में
पदोन्नति के पश्‍चात वर्तमान में प्रधान महालेखाकार लेखापरीक्षा कार्यालय
छत्तीसगढ़ में अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।

मृणाल खेल और पढ़ाई में सामंजस्य बनाते हुए इस उपलब्धि तक पहुंचे हैं।
उन्‍होंने पहले भी कई मौकों पर खुद को साबित किया है। इसके चलते ही उन्‍हें
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य अलंकरण गुंडाधुर सम्मान, खेल अलंकरण शाहिद
राजीव पांडेय के साथ ही शहीद कौशल यादव सम्मान के अलावा उत्कृष्ठ खिलाड़ी
घोषित किया गया है। मृणाल
अनेक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीते चुके हैं। अपना छात्र जीवन
से ही वे खेल और पढ़ाई में हमेशा आगे रहे हैं। उन्‍होंने सारी परिक्षाएं
प्रथम श्रेणी से ही उत्‍तीर्ण की है। उनकी नई उपलब्धि पर उनके स्‍वजन,
मित्रों, शुभचिंतकों, साथी खिलाडि़यों और उनके सहकर्मियों ने उन्‍हें
शुभकामनाएं दी है। साथ ही उनके उज्‍जवल भविष्‍य की कामना करते हुए बधाई दी
है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner