Breaking News

News Raipur RDA :: अभिजीत सिंह ने आरडीए का कार्यभार संभाला, अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़ से विकास और निर्माण पर की चर्चा:

post

रायपुर, 14 जनवरी 2022/ राज्य शासन के आदेश के बाद श्री अभिजीत सिंह ने आज रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण कर लिया। राज्य शासन ने उन्हें रायपुर स्मार्ट सिटी का प्रबंध संचालक के पद पर पदस्थ करते हुए संयुक्त सचिव गृह विभाग तथा रायपुर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।

वे भारतीय प्रशासनिक सेवा 2012 बैच के अधिकारी है। इससे पहले वे संचालक भूअभिलेख व संचालक शासकीय मुद्रण एवं लेखन सामग्री के पद पर थे। पूर्व में वे नारायणपुर के कलेक्टर भी रह चुके हैं।

आरडीए में कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही उन्होंने आज रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुभाष धुप्पड़ के साथ मुलाकात की और रायपुर शहर के विकास और निर्माण की गतिविधियों पर लंबी चर्चा की। इस अवसर पर प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री शिव सिंह ठाकुर और संचालक मंडल के सदस्य श्री राजेन्द्र पप्पू बंजारे भी उपस्थित थे।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner