Breaking News

NEWS DELHI:: दिल्ली की गाजीपुर फूल मंडी में आईईडी मिलने के बाद सुरक्षा कड़ी की गई :

post

 नयी दिल्ली. दिल्ली की गाजीपुर फूल मंडी में एक
लावारिस बैग में आरडीएक्स और अमोनियम नाइट्रेट से भरा आईईडी मिलने के एक
दिन बाद वहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अधिकारियों ने शनिवार को
यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि संर्विधत विस्फोटक उपकरण (आईईडी) को शुक्रवार को अपराह्न करीब डेढ़ बजे निष्क्रिय कर दिया गया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड प्रतिबंधों से फूल मंडी को
छूट नहीं दी गई है, लेकिन फल एवं सब्जी मंडी को छूट दी गई है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पूर्व) विनीत कुमार ने कहा, ‘‘बाजार में
सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। फल एवं सब्जी बाजार खुला है क्योंकि यह
छूट प्राप्त श्रेणी में आता है। लोगों से कोविड-19 के अनुरूप व्यवहार करने
का अनुरोध किया गया है।’’ पुलिस ने बताया कि फूल खरीदने आए एक व्यक्ति ने
अपनी स्कूटी के पास एक सुनसान जगह पर एक संदिग्ध लावारिस बैग देखा। इसके
बाद उसने आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी और वहां तैनात दिल्ली होमगार्ड
को भी सूचना दी गई। इसके बाद उस व्यक्ति ने पूर्वाह्न करीब साढ़े 10 बजे के
आसपास एक पीसीआर कॉल की।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner