Breaking News

खाद घोटाला : सात लाख से अधिक गबन के मामले में कर्मचारी विक्रेता बर्खास्त:

post

कवर्धा। सेवा सहकारी समिति के संचालक मंडल में खाद विक्रय में लाखों के गबन
के मामले में कर्मचारी विक्रेता अजय चंद्रकार को तत्काल बर्खास्त करते हुए
उन्हें गबन की गई राशि को को पांच दिनों के अंदर समिति के खाते में जमा
करने के निर्देश दिए हैं। यदि यह राशि अजय च्रंद्राकर के द्वारा समय सीमा
में जमा नहीं जाती है तो उनके खिलाफ समिति कानूनी कार्यवाही करेगी। वर्तमान
में अजय चंद्रकार अस्थाई तौर पर नियुक्ति पेंड्रीकला सहकारी समिति में
कार्यरत है।

उल्लेखनीय है कि सेवा सहकारी समिति कुम्ही शाखा कुंडा के
कर्मचारी विके्रता अजय चंद्रकार के खिलाफ शिकायत मिली थी कि उन्होंने गलत
तरीके से खाद को विके्रता भारत चंद्रवंशी को विक्रय के लिये बेच दी जिसकी
कीमत 704415.50 रूपये आंकी गई है। उक्त राशि को अजय ने उसे समिति के खाते
में जमा करने के बजाय उसका उपयोग स्वंय ही कर लिया। जिसकी शिकायत किये जाने
पर मामले की जांच के लिये समिति का गठन किया गया। जांच अधिकारी केके
वैष्णव सहकारी निरीक्षक एवं विजय लाल ध्रुव शाखा प्रबंधक ने अपनी जांच
रिपोर्ट में लिखा है कि जांच के दौरान भी अजय चंद्रकार के द्वारा जांच में
किसी भी प्रकार सहयोग नहीं किया गया। खाद का स्टॉक गोदाम में दिखाये जाने
पर उसने उसमें भी इंकार कर दिया। जिसके बाद समिति ने स्वंय ही जाकर गोदाम
की जांच की जहां खाद के स्टॉक का मिलान करने पर वह नहीं मिला।

जांच
अधिकारी केके वैष्णव सहकारी निरीक्षक एवं विजय लाल ध्रुव शाखा प्रबंधक ने
अपनी जांच पूरी कर 4 दिसंबर को अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपते हुए अजय
चंद्रकार को तत्काल प्रभाव से नौकरी से बर्खास्त करते हुए उक्त राशि को 5
दिवस में अजय चंद्राकर एवं विक्रेता भारत चंद्रवंशी को जमा करने के लिए एक
निर्धारित समय दिया गया है वसूली नहीं होने पर कानूनी कार्यवाही संचालक
मंडल के द्वारा की जाएगी।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner