Breaking News

NEWS RAIPUR:: बिना मास्क घूमने वालों पर जुर्माना फिर भी लोग बेपरवाह:

post

 रायपुर । छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने के साथ ही नगर निगम का अमला लोगों को मास्क पहनने, शारीरिक दूरी का पालन करने की सलाह देने के साथ ही रोज पांच सौ से अधिक लोगों पर जुर्माने की कार्रवाई करता आ रहा है फिर भी बाजार, सड़क पर लोग बिना मास्क के बेपरवाह होकर घूम रहे है। निगम ने अब ऐसे लोगों पर एफआइआर दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है।विभिन्न चौक-चौराहे पर चलाए जा रहे जांच अभियान में निगम के कर्मचारी और स्वंयसेवी महिलाओं की टीम बिना मास्क के घूमते मिल रहे पांच सौ से अधिक लोगों पर रोज कार्रवाई कर रहे है पर लोग बेपरवाह होकर बिना मास्क के घूमने से बाज नहीं आ रहे है। कई सार्वजनिक जगहों पर तो निगम अमले की पकड़ में आने वाले लोग बहसबाजी करने लगते हैं। विवाद की स्थिति रोज बन रही है।

बिना मास्क घूमते मिले 540 लोगों से निगम ने वसूला 45 हजार का जुर्माना

शुक्रवार को ही विभिन्न चौक-चौराहे पर चलाए गए जांच अभियान में निगम के कर्मचारी और स्वंयसेवी महिलाओं की टीम ने बिना मास्क के घूमते मिले 540 लोगों को पकड़कर 45 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला।
नगर निगम की सहायक स्वास्थ्य अधिकारी डा. तृप्ति पाणीग्रही ने बताया कि जिला कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त,एसएसपी के निर्देश पर जोन स्तर पर चलाए जा रहे है जांच अभियान में जोन एक की टीम ने गुढियारी, भनपुरी, गोगांव मार्ग चौक, मुख्य मार्गो से 40 लोगों से 3,050 रुपये, जोन दो की टीम ने रेल्वे स्टेशन चौक से 41 लोगों से 3,250 रुपये, जोन तीन ने शंकरनगर चौक समेत शंकरनगर रोड से 51 लोगो से 3,350 रुपये, जोन चार ने 105 लोगों से 12 हजार चार सौ रुपये,जोन पांच ने लाखेनगर रायपुरा चौक से 97 लोगों से 7,850 रुपये, जोन छह ने 51 लोगों से 4,750 रुपये,जोन सात ने तेलघानी नाका चौक, सरस्वतीनगर पुलिस थाना के सामने,जीई रोड सहित अन्य मार्गों से 27 लोगों से 15 सौ रुपये, जोन आठ ने टाटीबंध मुख्य मार्ग,जीई रोड समेत विभिन्न मुख्य मार्गो से 32 लोगों से 1,650 रुपये, जोन नौ ने 42 लोगों से तीन हजार रुपये और जोन 10 ने 54 लोगों से 4,750 रुपये जुर्माना वसूला। इस तरह कुल 540 लोगों को बिना मास्क के घूमते मिलने पर 45 हजार 550 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner