Breaking News

NEWS RAIPUR::भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साय ने सीएम को लिखा पत्र:

post

 रायपुर  । छत्‍तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्ण्ाुदेव साय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने बेरोजगारी भत्ते की याद दिलाते हुए प्रदेश के आगामी बजट में इसका प्रविधान करने का आग्रह किया है। साय ने पत्र में लिखा है कि कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में प्रदेश के 10 लाख युवाओं को 2500 रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया था। बड़े-बड़े होर्डिंग्स के माध्यम से भी 10 लाख युवाओं को भत्ता देने की बात कांग्रेस द्वारा प्रमुखता से कही गई थी। लेकिन पिछले तीन वर्षों के बजट में किसी में भी बेरोजगारी भत्ता देने का प्रविधान नहीं किया गया है। साय ने लिखा है कि सरकार को अपने वादे के अनुरूप अब तीन वर्षों का प्रति युवा को 90 हजार का भुगतान करना है। भत्ते की राशि 10 लाख युवाओं को प्रतिमाह ढाई हजार के हिसाब से प्रतिवर्ष तीन हजार करोड़ होता है। तीन वर्ष में यह आंकड़ा नौ हजार होता है। साय ने बजट में इस राशि का प्रविधान करने का आग्रह किया है। 

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner