रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस ने सदस्यता अभियान के तहत 75 दिन में साढ़े तीन लाख नए सदस्य बनाए हैं। कांग्रेस का प्रदेश के सभी जिलों, ब्लाक और पोलिंग बूथ क्षेत्रों में नए लोगों को पार्टी से जोड़ने का अभियान चल रहा है। छत्तीसगढ़ में 2023 में होने वाले विधानसभा और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी ने पिछले एक नवंबर से सदस्यता अभियान शुरू किया है। सदस्यता अभियान शुरू होने के पहले प्रदेश में कांग्रेस के सदस्यों की संख्या छह लाख थी। अभियान को 31 मार्च तक चलाने का निर्णय लिया गया है और सदस्यों की संख्या 10 लाख पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। कांग्रेस के सदस्य बनाने के लिए बूथ, सेक्टर, ब्लाक और जिला कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों को सदस्य बना रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के दावे के अनुसार प्रतिदिन औसतन 4,700 नए सदस्य बनाए जा रहे हैं। अब कांग्रेस के पुराने और नए सदस्यों को जोड़ा जाए तो प्रदेश में कांग्रेस के 9.50 लाख सदस्य हो चुके हैं। लक्ष्य को पूरा करने के लिए 50 हजार और सदस्य बनाने हैं। अभी सदस्यता अभियान खत्म होने को 78 दिन बाकी है। इस कारण पार्टी के लोगों को पूरा भरोसा है कि सादस्यता अभियान के लक्ष्य को आसानी से पूरा कर लिया जाएगा।

Journalist खबरीलाल