नयी दिल्ली. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने गैस
अथॉरिटी आॅफ इंडिया लिमिटेड (गेल) के निदेशक (विपणन) को गिरफ्तार किया है.
अधिकारियों ने रविवार को बताया कि सार्वजनिक क्षेत्र की उपक्रम (पीएसयू)
महारत्न कंपनी के उत्पाद बेचने वाले डीलरों को छूट प्रदान करने की नीति के
संभावित लाभार्थियों से कथित तौर पर 50 लाख रुपये से अधिक की रिश्वत लेने
के मामले में यह गिरफ्तारी की गई है.उन्होंने बताया कि सीबीआई ने निदेशक ई
एस रंगनाथन, बिचौलियों और व्यापारियों की संलिप्तता वाले कथित रिश्वत
घोटाले का खुलासा किया और शनिवार को पांच लोगों को गिरफ्तार
किया.अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय एजेंसी ने रंगनाथन के कार्यालय और
आवास सहित आठ स्थानों पर छापे मारे. सीबीआई के प्रवक्ता आर सी जोशी ने कहा,
‘‘उक्त आरोपी (रंगनाथन) के परिसरों से छापेमारी के दौरान करीब 1.29 करोड़
नकद और सोने के आभूषण एवं अन्य कीमती सामान बरामद किए गए.’’ अधिकारियों
ने बताया कि यह आरोप है कि रंगनाथन महारत्न पीएसयू द्वारा विपणन किए गए
पेट्रो रसायन उत्पादों को खरीदने वाली निजी कंपनियों को छूट के संभावित
लाभार्थियों से रिश्वत ले रहे थे.

Journalist खबरीलाल