बिलासपुर। ट्रेनें रद होने के कारण जोनल स्टेशन में
रविवार को ढूंढने से भी यात्री नजर नहीं आए। प्लेटफार्म से लेकर स्टेशन के
बाहर, आरक्षण केंद्र सभी जगहों पर सन्नाटा पसरा रहा। यात्री नहीं होने से
कुछ स्टालों को बंद कर दिया गया है। हालांकि सुबह कुछ भीड़ दिखी, पर जब
ट्रेन नहीं होने की जानकारी मिली तो वे लौट गए। ट्रेन रद होने का असर बसों
पर दिखा। अधिकांश बसों में भीड़ नजर आई। यह स्थिति 26
जनवरी तक रहेगी। दरअसल रेल मंडल में खरसिया-राबर्टन सेक्शन को चौथी लाइन
जोड़ने का कार्य किया जाएगा।
इसके चलते रेलवे ने 26 जनवरी तक अलग-अलग तिथि
में 16 ट्रेनें रद कर दी है। इतना ही नहीं पांच ट्रेन विलंब से और चार
परिवर्तित मार्ग से चलाई जा रही है। कोरोना की वजह से ट्रेन में भीड़ तो कम
हुई पर यात्री सफर करते थे। पर अब ट्रेन रद होने से स्टेशन में यात्री ही
नजर नहीं आ रहे हैं। सुबह यात्री पहुंच थे।किसी को रायगढ़ तो चांपा, अकलतरा जाना चाहता था। इसके अलावा रायपुर, दुर्ग,
राजनांदगांव व गोंदिया तक जाने झारसुगुड़ा- गोंदिया मेमू से यात्रा करने
पहुंचे थे। लेकिन यह ट्रेन भी रद रही। यात्रियों को इस ट्रेन की सुविधा 25
जनवरी तक नहीं मिलेगी। जैसे ही यात्रियों को ट्रेन रद होने की जानकारी
मिलती गई वह उल्टे पैर लौट गए। ट्रेन के यात्रियों की भीड़ हाईटेक बस स्टैंड
में नजर आई। गंतव्य तक पहुंचने के लिए यात्रियों को परेशानियों का सामना
भी करना पड़ा।

Journalist खबरीलाल