रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी
रायपुर में चाकूबाजी की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है।रविवार देर रात
तेलीबांधा इलाके के छेरीखेड़ी स्थित एक ढाबा के पास बाइक सवार अज्ञात
हमलावरों ने एक ग्लास कारोबारी के साथ विवाद कर अचानक पीठ में चाकू से हमला
कर दिया।हमले के बाद आरोपित फरार हो गए।घायल हालत में कारोबारी ने
तेलीबांधा पुलिस थाने पहुंचकर रिपोर्ट लिखाई।फिलहाल आरोपितों का कोई सुराग
नहीं मिल पाया है । तेलीबांधा पुलिस थाना प्रभारी सोनल ग्वाला ने बताया कि भवानीनगर जोरा
निवासी ग्लास कारोबारी सौरभ मिश्रा (27) को कमर व पीठ में दो चाकू मारकर
अज्ञात हमलावर फरार हुए है। मामूली रूप से घायल कारोबारी ने किसी से विवाद न
होने और आरोपितों को पहचानने से इंकार किया है। फिलहाल केस दर्ज कर
आरोपितों की तलाश की जा रही है।वहीं गली नंबर सात तेलीबांधा निवासी बीए द्वितीय वर्ष का छात्र प्रशांत
निराला (20) रविवार दोपहर तीन बजे मरीन ड्राइव के पीछे जल विहार कालोनी रोड
में पान ठेला के पास अपने साथी पंकज साहू के साथ खड़ा था, उसी दौरान वहां
पर अनिश मिरी नशे की हालत पहुंचा।उसने पैसा मांगा। पैसा देने से मना करने
पर गाली देते हुए अनिश ने हाथ मे रखे लोहे के पंच हमला कर दिया। इस हमले
में प्रशांत के दांये हाथ की भुजा में चोट लगी।शिकायत पर पुलिस ने मारपीट
का केस दर्ज कर लिया है।
लाइन थाना क्षेत्र में महिला का मोबाइल और पर्स चोरी के मामले में पुलिस
ने आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित राहुल साहू के पास से घटना में
प्रयुक्त वाहन, चोरी किया गया मोबाइल और 2500 रुपये जब्त की गई है। पुलिस
थाने में प्रार्थी इमरान खान ने 23 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
प्रार्थी ने बताया कि वह पत्नी के साथ गुरुतेज बहादुर भवन गया था। वाहन
पार्किंग से अज्ञात व्यक्ति द्वारा पत्नी का पर्स चोरी कर लिया गया।
रिपोर्ट के बाद मामले की जांच में सिविल लाइन थाना पुलिस जुट गई। मुखबिर से
सूचना के बाद टीम ने उरला में दबिश दी और आरोपित को गिरफ्तार किया।

Journalist खबरीलाल