भिलाई । छत्तीसगढ़ में अपराधियों के
हौसले बुलंद हैं। दुर्ग जिले के भिलाई में स्मृति नगर के सूर्या माल के
पास हंगामा किए जाने की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस वालों से
कुछ आरोपितों ने मारपीट की। एक आरोपित ने स्मृति नगर चौकी के एक सिपाही पर
कटर से जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद सिपाही को गंभीर हालत में
अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं सोमवार की सुबह पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
उनके खिलाफ गाली गलौज, मारपीट और हत्या का प्रयास की धाराओं के तहत
कार्रवाई की गई है।
आरोपितों में एक भाजपा नेता भी शामिल है। वो हाल ही में
हुए निगम चुनाव में भाजपा की टिकट से पार्षद का चुनाव भी लड़ चुका है। जानकारी
के मुताबिक रविवार की रात को सूर्या माल चौक जुनवानी के पास कुछ लड़के आपस
में विवाद कर रहे थे। इसकी जानकारी लगने पर इसमें स्मृति नगर चौकी के
सिपाही सविंदर सिंह, विवेक सिंह, राधेश्याम चंद्राकर, तुषार और जी लक्ष्मी
वहां पहुंचे। उन्होंने विवाद कर रहे लोगों को समझाइश देने की कोशिश की तो
आरोपितों ने सिपाहियों से विवाद शुरू कर दिया। आरोपित बीरू सोनकर, भाजपा नेता प्रवीण बिस्वाल उर्फ पाडु, एमन राव, दीपक
सिंह, कालू खान एयर जगदीश गौड़ ने मारपीट शुरू कर दी। एक आरोपित ने सिपाही
सविंदर सिंह की पीठ पर कटर से जानलेवा हमला कर दिया। हमले से वो वहीं पर
अचेत होकर गिर गया। इसके बाद सभी आरोपित वहां से भाग गए। पुलिस ने सुबह सभी
को गिरफ्तार किया है।

Journalist खबरीलाल