Breaking News

NEWS AMRITSAR:: मुख्यमंत्री के रिश्तेदार समेत 10 ठिकानों पर ED की छापेमारी, एक शख्स को लिया गया हिरासत में:

post

अमृतसर: पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 10 ठिकानों पर छापे मारे
हैं. बताया जा रहा है कि ये छापमारी अवैध सैंड माइनिंग और पैसों के अवैध
लेन देन के मामले में की गई है. ED ने जिन ठिकानों पर छापे मारे हैं, उनमें
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के रिश्तेदार भूपिंदर सिंह हनी का
मोहाली में स्थित आवास भी शामिल है. इससे पहले विपक्ष भी सीएम चन्नी के
नजदीकी लोगों पर सैंड माइनिंग के अवैध कारोबार में शामिल होने के आरोप लगा
चुका है. बताया जा रहा है कि गैरकानूनी सैंड माइनिंग को लेकर पंजाब में
मोहाली समेत कुल 10-12 अलग-अलग जगहों पर ईडी ने रेड मारी. बताया जा रहा है
कि ईडी रेड में सीआरपीएफ की एक महिला टुकड़ी समेत 8 टीमें शामिल हैं.

ईडी ने मोहाली की होमलैंड सोसाइटी पर भी छापा मारा है, जहां सीएम चन्नी
के साले का मकान है. आरोप है कि भूपिंदर ने रेत खनन के ठेके हासिल करने के
लिए कथित तौर पर पंजाब रियल्टर्स नाम की एक फर्म बनाई थी. ईडी को शक है कि
रेत खदान के ठेके लेने में काले धन का इस्तेमाल किया गया है. ईडी ने ये
छापे ऐसे वक्त में मारे हैं, जब राज्य में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं. ऐसे
में माना जा रहा है कि इन छापों के बाद राज्य में राजनीतिक बयानबाजी तेजी
होगी.

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner