रायपुर। आकाशवाणी चौक (सिविल लाइन) स्थित शिव मंदिर प्रांगण से 10 दिन पहले
हुए दान पेटी चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरप्तार करने के
साथ ही उनके कब्जे से दानपेटी, 5 हजार रुपये नगद एवं दो मोटर सायकल भी
जप्त किए गए। पकड़े गए दोनों बॉबी सेन (21) व सतीश कौशिक (24) दोनों
हाऊसिंग बोर्ड कालोनी विधानसभा के पास रहने वाले है।
सिविल लाइन पुलिस
से प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 नवंबर की शाम की आरती में मंदिर के सभी
कर्मी लगे थे, तभी किसी ने परिसर के शिव मंदिर से दान पेटी पार कर दिया।
आरती के बाद कर्मचारियों को चोरी की जानकारी हुई, इसके बाद मंदिर के पुजारी
मुन्ना शुक्ला ने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाया।। दानपेटी में
करीब 10 हजार रुपये नगद होने की जानकारी दी गई। पुलिस ने मंदिर परिसर और
आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जिसमें दोनो आरोपी मंदिर परिसर से
जाते हुए नजर आए। इस पर सिविल लाइन पुलिस ने एक टीम का गठन किया इनकी तलाश
शुरु की गई, इस दौरान आज सुबह एक आरोपी बॉबी सेन गिफ्तार किया गया और उससे
पूछताछ की गई तो उसने अपने दोस्त सतीश कौशिक के साथ मिलकर दान पेटी चोरी
करने की बात स्वीकार कर ली। बॉबी के बताए हुए पते पर पुलिस ने सतीश को
गिरफ्तार कर लिया और उनके निशानदेही से दानपेटी, 5 हजार रुपये नगद और घटना
में प्रयुक्त दो मोटर सायकल को जप्त कर लिया। सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि
इससे पूर्व बॉबी चोरी के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।

Journalist खबरीलाल