रायपुर: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यालय में 202 अस्थाई पदों पर मेडिकल और नॉन मेडिकल स्टाफ की भर्ती की जा रही है। मंगलवार को इस प्रक्रिया का पहला दिन था। इंटरव्यू देने के लिए बेरोजगारों की भीड़ टूट पड़ी।
2 हजार से ज्यादा की संख्या में लोग यहां पहुंच गए। स्वास्थ्य विभाग का अमला भी इस भीड़ को नहीं संभाल सका। कई बार फॉर्म और आवेदकों के रजिस्ट्रेशन कांउटर को बंद करना पड़ा।
मंगलवार को रायपुर के चीफ मेडिकल ऑफिसर के दफ्तर में बड़ी संख्या में भीड़ एकत्रित हुई। यह भीड़ बेरोजगार युवक-युवतियों की थी। भीड़ में गुस्साए लोगों ने एक दूसरे के साथ झूमा-झटकी भी की। जहां तक नजर गई सिर्फ भीड़ दिखी, जिसमें हर कोई बस आगे जाकर काउंटर तक पहुंचने के लिए कुछ भी करने को तैयार था।

Journalist खबरीलाल