Breaking News

NEWS BILASPUR:: नगर निगम की कार्ययोजना तैयार, अब नाम के अनुरूप होगा हाईटेक बस स्टैंड:

post

 बिलासपुर। तिफरा स्थित हाईटेक बस स्टैंड को अब नाम के
अनुरूप बनाया जाएगा। बस स्टैंड के नगर निगम में हैंडओवर होने के बाद तमाम
सुविधाएं जुटाने का कयावद शुरू कर दी गई है। इसके तहत अब हर आने जाने वाली
बसों की जानकारी एलईडी डिस्प्ले से मिलेगी। साथ ही आने व छूटने के साथ ही
बस कहां पर खड़ी है इसकी भी जानकारी अनाउंस की जाएगी। इसके अलावा वे तमाम
सुविधाएं स्थापित की जाएंगी, जिससे नाम के अनुरूप हाईटेक बस स्टैंड बन
सकेगा।

शहर के तिफरा स्थित परसदा में नौ एकड़ में बने बसस्टैंड का संचालन
सीएसआइडीएस की ओर से किया जाता रहा है। लेकिन इनके संचालन में इसका हाल बद
से बदतर हो गया है। हर जगह अव्यवस्था का आलम है। यात्रियों को न तो बैठने
की सुविधा मिल रही है और न कौन सी बस कब आएगी और कब छूटेगी, यह जानकारी
देने वाला कोई रहता है। ऐसे में यात्रियों की गाड़ी तक छूट जाती है। इसके
अलावा हर तरफ गंदगी का आलम है। न तो शौचालय की सुविधा है और न ही ऐसी कोई
यात्रियों से संबंधित आधारभूत सुविधा है, जिससे इसे एक हाईटेक बस स्टैंड
कहा जा सके। लेकिन, अब इसके दिन बदलने वाले हैं, क्योंकि अब इसे नगर निगम
को हैंडओवर कर दिया गया है।

वहीं
अब नगर निगम ने इसे नाम के अनुरूप हाईटेक बनाने की कवायद शुरू कर दी है,
ताकि आने वाले हर यात्री को पूरी सुविधा मिल सके। मौजूदा स्थिति में निगम
यहां की कमियों को सामने ला रही है। इसके बाद इन कमियों को दूर कर इसे सर्व
सुविधायुक्त बनाया जाएगा। आधारभूत सुविधाओं में गंदगी दूर करते हुए
यात्रियों के लिए बैठने के लिए कुर्सी, बस के आने जाने की टाइमिंग, लंबी
दूरी की बस के लिए टिकट घर, एलईडी डिस्प्ले आदि सभी आधारभूत सुविधाओं के
साथ ऐसी ऐसी सुविधा स्थापित की जाएंगी कि यात्री यहां आराम से अपना समय
बिताते हुए अपनी बस का इंतजार कर सकेंगे। 

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner