कोंडागांव। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 पर फरसगांव
थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिरपुर के पास सड़क दुर्घटना में तीन
व्यक्तियों की मौत की घटना सामने आई। मिली जानकारी के मुताबिक बोलेरो वाहन
में सवार होकर सोमवार रात को चार व्यक्ति भानपुरी से कांकेर की ओर जा रहे
थे, उसी दौरान सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात विपरीत दिशा से आ रही स्वराज
माजदा ट्रक से ग्राम सिरपुर मोड़ के पास दोनों वाहनों के बीच भिड़ंत हो
गई। दुर्घटना में बोलेरो में सवार तीन व्यक्तियों की मौके पर मौत और एक
घायल हुआ, तीनों मृतक पखांजूर निवासी बताए जा रहे, फरसगांव पुलिस मामले की
विवेचना में जुटी है।

Journalist खबरीलाल