Breaking News
अन्य post authorJournalist खबरीलाल Wednesday ,January 19,2022

NEWS DELHI:: PM मोदी ने 50 प्रतिशत किशोरों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक दिए जाने की सराहना की:

post

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15-18 वर्ष
की आयु के 50 प्रतिशत किशोरों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक दिए
जाने को एक प्रोत्साहित करने वाली खबर बताया और बुधवार को कहा कि देश को
टीकाकरण की इस रफ्तार को बनाए रखना है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को ट्वीट कर
जानकारी दी थी कि भारत ने 15-18 वर्ष की आयु के 50 प्रतिशत किशोरों को
कोविड टीके की पहली खुराक दे दी है। मांडविया के इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मोदी ने कहा,
‘‘युवा और तरुण भारत रास्ता दिखा रहे हैं। यह प्रोत्साहित करने वाली खबर
है। हम सभी को इस गति को बनाए रखना है। टीका लेना महत्वपूर्ण है और साथ ही
कोविड-19 से बचाव के सभी नियमों का पालन भी करना है। हम साथ मिलकर इस
महामारी का मुकाबला करेंगे।’’ ज्ञात हो कि इस वर्ष तीन जनवरी से 15-18 वर्ष
की आयु के किशोरों के लिए कोविड-19 टीकाकरण की शुरुआत की गई थी।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner