Breaking News

TOURISM :: दिल को सुकून देगें दमन और दीव की ये खूबसूरत लोकेशंस.:

post

दमन और दीव की बेस्ट लोकेशंस के बारे में जानें ::

अगर आप घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं और ऐसी जगहों की तलाश में हैं जहां आपको नैचरल ब्यूटी, सुकून और शांति के साथ कुछ अलग भी मिले, तो फिर दमन और दीव आपके लिए बांहें फैलाए खड़े हैं। भारत के इन दो प्रदेशों में कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं जिनका दीदार कर आप वहीं बसने का मन बना लेंगे। यहां हम आपको दमन और दीव की बेस्ट लोकेशंस के बारे में बता रहे हैं।

फोर्ट जीरोम ::

दमनगंगा के उत्तरी किनारे बसे इस किले को यह नाम सेंट जीरोम की याद में दिया गया था। इस किले की सबसे खास बात है यहां मौजूद our lady of the sea की चर्च जो पुर्तगाली दौर के आर्किटेक्चर को दर्शाती है। इसके अलावा पुर्तगाली युद्ध की याद दिलाता कब्रिस्तान भी यहां मौजूद है। पुर्तगाली दौर के आर्किटेक्चर को देखना चाहते हैं तो यह जगह आपके लिए है।

नागोआ बीच ::

दमन और दीव की खूबसूरती में चार चांद लगाता यह बीच भी टूरिस्टों के बीच काफी पॉप्युलर है। यहां कम भीड़ रहती है और बीच का नीला और एकदम साफ पानी आपको एक अलग तरह का थ्रिल और सुकून दे जाता है। अगर दमन और दीव में आप किसी बीच पर जाना चाहते हैं तो नागोआ बीच पर ज़रूर जाएं।

देवका बीच ::

दमन का देवका बीच भी काफी लोकप्रिय है। टूरिस्टों की पसंदीदा जगहों में से एक यह बीच शाम को घूमने और अकेले टाइम बिताने के लिए एकदम बढ़िया है। यह एक तरह से अम्यूज़मेंट पार्क है। हालांकि यहां स्विमिंग या फिर किसी भी तरह के वॉटर स्पॉर्ट को करना ठीक नहीं है क्योंकि यहां की ज़मीन काफी पथरीली है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner