Breaking News

News Raipur :: भाजपा ने यूजर चार्ज के विरोध में नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया को ज्ञापन सौंपा:

post

भाजपा रायपुर जिला व व्यापार प्रकोष्ठ ने आज राजधानी में निगम द्वारा लिए जा रहे यूजर चार्ज के विरोध में नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया को ज्ञापन देकर उसे खत्म करने की मांग की।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने कहा वर्तमान समय में व्यापारी कोरोना काल की परेशानियों से उबरने का प्रयत्न कर रहा है। ऐसे समय में एक नया करारोपण उनके लिए झटके के समान है। आज जब जनता कांग्रेस के घोषणा पत्र में किए वादे के अनुसार संपत्ति कर आधा करने का इंतजार कर रही है। कांग्रेस उल्टा करारोपण कर अपने वादे से मुकर रही है। उन्होंने मंत्री से मांग की कि उक्त कर हटाया जाए अन्यथा भाजपा इसके विरोध में आंदोलन करेगी।

भाजपा रायपुर जिला व भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के शिष्टमंडल में शामिल महामंत्री रमेश सिंह ठाकुर, मीनल चौबे, अकबर अली, अनुराग अग्रवाल ,रायपुर जिला व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक विनय बजाज, अमर खट्टर के ज्ञापन के जवाब में नगरी प्रशासन मंत्री शिव डहरिया ने सहानुभूति पूर्वक विचार कर कर में राहत देने का आश्वासन दिया है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner