रायपुर। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को अब कुछ ही दिन शेष हैं। इस बीच छत्तीसगढ़
के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को मजबूती दिलाने
के साथ ही जीत का परचम लहराने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का भी निर्वहन
करते नजर आ रहे हैं। सीएम भूपेश बघेल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा
चुनाव के प्रचार के बाद बुधवार को दिल्ली पहुंचे और वहां पर कांग्रेस के
पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से भेंट की। जानकारी के मुताबिक भूपेश बघेल ने
उन्हें उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस संगठन की
स्थिति से अवगत कराया।
साथ ही चुनावी रणनीति और मतदाताओं के रुझान,
पार्टी कार्यकर्ताओं में जीत को लेकर गंभीरता आदि जैसे विषयों पर जानकारी
देते हुए आगामी योजनाओं को लेकर चर्चा की। बताया जा रहा है कि करीब 50 मिनट
की मुलाकात में राहुल गांधी और सीएम भूपेश के बीच उत्तर प्रदेश के चुनावी
रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। इस चर्चा के बाद राहुल गांधी ने उनका
मार्गदर्शन करते हुए जरूरी निर्देश दिए।
भूपेश ने बेटे की शादी का दिया आमंत्रण
मुलाकात
के दौरान मुख्यमंत्री बघेल अपने बेटे चैतन्य बघेल के विवाह में शामिल होने
के लिए राहुल गांधी को आमंत्रित किया। चर्चा है कि राहुल गांधी ने दोनों
के खुशहाल जीवन की कामना करते हुए आशीष देने विवाह में शामिल होने का
आश्वासन दिया है। सीएम बघेल ने छत्तीसगढ़ की मौजूदा स्थिति के बारे में
विस्तार से चर्चा की। भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की कुछ फ्लैगशिप योजनाओं
को उत्तर प्रदेश के चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करने पर भी विस्तार से
चर्चा की।

Journalist खबरीलाल