रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य में विधानसभा
चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस ने सदस्यता अभियान और बूथ कमेटी को
मजबूत करने पर फोकस किया है। इसके साथ ही पार्टी ने विधानसभा स्तरीय
सम्मेलन की भी शुरुआत कर दी है। कांग्रेस ने प्रदेश में 10 लाख सदस्य बनाने
का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए जिला संगठन से लेकर ब्लाक संगठन तक को 15
फरवरी तक की डेडलाइन दी गई है। इस दौरान सदस्यता बुक को प्रदेश कांग्रेस
कमेटी में जमा करना है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बताया कि अब तक तीन लाख से ज्यादा
सदस्य बनाए जा चुके हैं। इसकी सदस्यता बुक पीसीसी को जमा कर दी गई है।
जिलों में तय लक्ष्य का 60 फीसद तक सदस्यता पूरी कर ली गई है। सदस्यता
अभियान में जिला कांग्रेस कमेटी के साथ ब्लाक कांग्रेस कमेटी और युवक
कांग्रेस भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से
पहले कांग्रेस ने ब्लाक स्तर पर संगठन खड़ा किया था। अब इस संगठन को और
मजबूत करने का काम किया जा रहा है।

Journalist खबरीलाल