दुर्ग । छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी
विवि का मानव रहित विमान ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के क्षेत्र पाटन में
नरवा रेस्टारेशन योजना के अंतर्गत खाका तैयार करने का कार्य महज एक घंटे
में कर दिया। अगर नाप-जोख करने वाले विशेषज्ञ इस कार्य को करते तो इसमें छह
महीने तक का समय लग जाता। इसी प्रकार से बिलासपुर के
मस्तूरी में पहली भूमिगत सिंचाई परियोजना तथा बालोद और धमतरी जिले में जल
जीवन मिशन के तहत गांवों में पेयजल वितरण संबंधी खाका तैयार करने में भी
यूएवी ने अल्प समय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यूएवी को भारत सरकार के
साइंस एंड टेक्नालाजी पार्क पुणे में बनाया गया है। इसका संचालन करने वाली
निजी कंपनी अर्जवम वेन प्राइवेट लिमिटेड का दावा है कि पहली बार उसने
सीएसवीटीयू, भिलाई की मांग पर इतनी महंगी ढ़ाई करोड़ का अनमेंड यूएवी को
पीपीई माडल के तहत मैदान मेंं उतारा है।

Journalist खबरीलाल