Breaking News

News Delhi :: पीएम मोदी विश्व में सबसे लोकप्रिय नेता , बाइडेन छटवे नंबर पर:

post

दुनिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे लोकप्रिय नेता हैं। पसंदीदा नेताओं की सूची में करीब 71 फीसदी रेटिंग के साथ उनका नाम सबसे ऊपर है।

‘मार्निंग कंसल्ट पोलिटिकल इंटेलिजेंस’ की  विश्व के 13 नेताओं की सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का स्थान छठा है और उन्हें 43 फीसदी रेटिंग मिली है। बाइडन के बाद कनाडा के राष्ट्रपति जस्टिन ट्रुडो का नाम है, उन्हें भी 43 फीसदी रेटिंग मिली है। आस्ट्रेलिया के पीएम स्कॉट मॉरिसन को 41 फीसदी रेटिंग मिली है। 

पीएम नरेंद्र मोदी ने नवंबर 2021 में भी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं की सूची में शीर्ष स्थान पाया था। यह वेबसाइट वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इटली, जापान, मैक्सिको, दक्षिण कोरिया, स्पेन, यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका में सरकारी नेताओं और देश के अग्रणी नेताओं की रेटिंग पर नजर रखती है।

नवीनतम स्वीकृत रेटिंग 13 से 19 जनवरी 2022 के बीच जुटाए गए आंकड़ों के आधार पर तय की गई है। मॉर्निंग कंसल्ट ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि रेटिंग प्रत्येक देश के वयस्क नागरिकों के सात दिन के औसत सर्वे पर आधारित होती है।  सर्वे में शामिल लोगों की संख्या हर देश के मुताबिक अलग-अलग होती है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner