Breaking News

NEWS DUBAI:: भारत टी20 विश्व कप में अपना पहला मैच पाकिस्तान से खेलेगा:

post

दुबई. भारतीय क्रिकेट टीम आस्ट्रेलिया में इस साल के
आखिर में होने वाले टी20 विश्व कप में अपना पहला मैच 23 अक्टूबर को मेलबर्न
क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ
खेलेगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शुक्रवार को इस
टूर्नामेंट का कार्यक्रम जारी किया जिसका फाइनल 13 नवंबर को खेला जाएगा।

भारत पिछले साल दुबई में टी20 विश्व कप के मैच में पाकिस्तान से हार गया
था। यह किसी भी प्रारूप के विश्व कप में भारतीय टीम की अपने चिर
प्रतिद्वंद्वी के हाथों पहली हार थी। भारत सुपर-12 के ग्रुप दो का अपना
दूसरा मैच 27 अक्टूबर को सिडनी में क्वालीफायर (ग्रुप ए का उप विजेता) से
खेलेगा। इसके बाद वह 30 अक्टूबर को पर्थ में दक्षिण अफ्रीका और दो नवंबर को
एडीलेड ओवल में बांग्लादेश से भिड़ेगा।

भारतीय टीम सुपर-12 का अपना आखिरी मैच छह नवंबर को एमसीजी में ग्रुप बी
के विजेता से खेलेगी। टूर्नामेंट का दूसरे दौर यानि सुपर-12 की शुरुआत 22
अक्टूबर को मौजूदा चैंपियन और मेजबान आस्ट्रेलिया तथा पिछली बार के उप
विजेता न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मैच से होगी। यह मैच सिडनी में खेला
जाएगा।

सुपर-12 में आस्ट्रेलिया को ग्रुप एक में विश्व में नंबर एक इंग्लैंड,
न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान तथा ग्रुप ए के विजेता और ग्रुप बी के उप विजेता
के साथ रखा गया है। सेमीफाइनल नौ और 10 नवंबर को क्रमश: सिडनी और एडीलेड
ओवल में खेले जाएंगे। यह पहला अवसर होगा जबकि एडीलेड ओवल विश्व कप
सेमीफाइनल की मेजबानी करेगा। फाइनल 13 नवंबर को एमसीजी में खेला जाएगा।

पहले दौर का शुरुआती मैच 2014 के चैंपियन श्रीलंका और नामीबिया के बीच
16 अक्टूबर को कार्डिनिया पार्क जिलांग में खेला जाएगा। ग्रुप ए की दो अन्य
टीम क्वालीफाई करके आएंगी। दो बार का चैंपियन वेस्टइंडीज भी पहले दौर में
खेलेगा। उसे स्कॉटलैंड और दो क्वालीफायर्स के साथ ग्रुप बी में रखा गया है।
इस ग्रुप के मैच होबार्ट में होंगे। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष पर रहने वाली
दो टीम सुपर-12 के लिये क्वालीफाई करेंगी।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner