Breaking News

NEWS Lucknow:: भाजपा में शामिल होने के बाद लखनऊ लौटीं अपर्णा, मुलायम से मिलकर लिया आशीर्वाद:

post

लखनऊ. समाजवादी पार्टी (सपा) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी
(भाजपा) में शामिल होने के बाद अपर्णा बिष्ट यादव शुक्रवार को दिल्ली से
लखनऊ लौटीं और अपने ससुर एवं सपा संस्थापक मुलायम ंिसह यादव से मिलकर उनका
आशीर्वाद लिया। अपर्णा ने शुक्रवार को मुलायम ंिसह यादव का पैर छूकर
आशीर्वाद लेने की एक तस्वीर ट्विटर पर साझा की। अपर्णा ने ट्वीट में कहा,
‘‘भाजपा की सदस्यता लेने के बाद लखनऊ आने पर पिताजी/नेताजी से आशीर्वाद
लिया।’’

अपर्णा ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘भाजपा की सदस्यता ग्रहण करके दिल्ली
से लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट पहुंचने पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं द्वारा भव्­य
स्­वागत किया गया। मैं आप सबको धन्यवाद ज्ञापित करती हूं कि इतनी बड़ी
संख्या में पधार कर आप सबने मेरा सम्मान बढ़ाया और उत्साहवर्धन किया।’’

मुलायम ंिसह यादव की छोटी बहू अपर्णा बुधवार को नयी दिल्ली में भाजपा
मुख्यालय में पार्टी में शामिल हो गईं थीं। अपर्णा के भाजपा में शामिल होने
पर उन्हें बधाई देते हुए समाजवादी पार्टी के प्रमुख और राज्य के पूर्व
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पत्रकारों से कहा था कि नेताजी (मुलायम) ने
उन्हें (अपर्णा) समझाने की काफी कोशिश की थी।

अपर्णा के भाजपा में शामिल होने के बारे में किए गए सवालों पर बुधवार को
अखिलेश ने कहा था, ‘‘मैं उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दूंगा। इस बात की खुशी
है कि हमारी समाजवादी विचारधारा का विस्तार हो रहा है। मुझे उम्मीद हैं कि
हमारी विचारधारा वहां पहुंच कर संविधान और लोकतंत्र को बचाने का काम
करेगी।’’   

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner