रायपुर । छत्तीसगढ़ में
विद्यार्थियों को अध्ययन प्रभावित न हो इसलिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं
प्रशिक्षण परिषद ( एससीइआरटी ) द्वारा राज्य के चुने हुए विषय-विशेषज्ञों
के सहयोग से विद्यार्थियों के लिए हिंदी माध्यम में स्व-अध्ययन मल्टी
मीडिया पाठ्य सामग्री तैयार की गई है। छत्तीसगढ़ में कक्षा 9वीं से 12वीं
तक के सभी विषयों की पाठ्य सामग्री का वीडियो यूट्यूब के पीटीडी सीजी चैनल
में उपलब्ध है। इस पाठ्य सामग्री को यू-ट्यूब लिंक
https://youtube.com/c/PTD Chhattisgarh पर देखा जा सकता है।
एससीइआरटी के संचालक राजेश सिंह राणा ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से कहा
है कि जिले में स्थित सभी हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के
प्राचार्यों को निर्देशित करें कि शिक्षकों को इसकी जानकारी दी जाए और अधिक
से अधिक विद्यार्थी इन पाठ्य सामग्रियों का अध्ययन कर लाभ उठा सके।
उल्लेखनीय है कि वर्तमान में कोविड के कारण उन्हें विद्यालय में नियमित
अध्ययन नहीं हो पा रह है। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में कोविड के कारण उन्हें विद्यालय में नियमित
अध्ययन नहीं हो पा रह है। ऐसी स्थिति में विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए
मल्टी मीडिया पाठ्य सामग्री तैयार की गई है। इन पाठ्य सामग्रियों को तैयार
करने में बेहतर विजुलाइजेशन के साथ-साथ एनीमेशन, एक्सपेरिमेंट, आडियो,
वीडियो, बोर्डवर्क, टेक्स्ट रीडिंग मेटेरियल का उपयोग किया गया है। यू-ट्यूब के पीटीडी छत्तीसगढ़ चैनल में कक्षावार पाठ्य सामग्री उपलब्ध है।
इन मल्टी मीडिया सामग्री का उपयोग शिक्षक, आनलाइन शिक्षण या कक्षा शिक्षण
में भी किया जा सकता है। इस सत्र में होने वाले बोर्ड और वार्षिक परीक्षा
के तैयारी के लिए यह पाठ्य सामग्री बहुत उपयोगी होगी।

Journalist खबरीलाल