Breaking News

News Entertainment :: सरोगेसी के जरिये प्रियंका और निक बने पेरेंट्स, सेलेब्स दे रहे हैं बधाइयां:

post

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा मां बन गई हैं। प्रियंका और निक सरोगेसी की मदद से माता पिता बने हैं। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। हालांकि प्रियंका ने यह जानकारी नहीं दी थी कि उन्हें बेटी हुई है या बेटा। अब खबर आ रही है कि प्रियंका के घर बेटी का जन्म हुआ है। यूएस के एक मैगजीन ने इस खबर की पुष्टि की है।

प्रियंका ने बच्चे के जन्म की बात को अपने फैंस संग इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा था, ‘हमें यह बताते हुए बेहद खुशी है कि हमने सरोगेसी के जरिए अपने बच्चे का स्वागत किया है। अभिनेत्री ने आगे लिखा, ‘इस खास मौके पर हम सम्मान पूर्वक अपनी गोपनीयता की मांग करते हैं, क्योंकि इस समय हम अपना ध्यान अपने परिवार पर केंद्रित करना चाहते हैं। सभी का धन्यवाद।’

सेलेब्स से लेकर आम लोग तक प्रियंका और निक को पेरेंट्स बनने के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। केविन जोनस, जो जोनस, सोफी टर्नर, लारा दत्ता, शेफाली शाह, भूमि पेडनेकर समेत कई सितारों ने प्रियंका और निक को बधाई दी है। प्रियंका ने तीन महीने पहले ही नए मेहमान के स्वागत को लेकर हिंट दिया था।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner