रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी
रायपुर में अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन चोरी, लूट, साइबर
ठगी के अलावा दुष्कर्म के मामले में सामने आ रहे हैं। पुलिस लगातार
कार्रवाई कर आरोपितों को पकड़ भी रही। बावजूद इसके अपराध पर पूर्ण रूप से
लगाम नहीं लग पा रहा। अपराध की इसी कड़ी में शहर में 13 साल की नाबालिग से
दुष्कर्म का माला सामने आया है। घटना दिसंबर माह की है। नाबालिग की तबीयत
बिगड़ने पर स्वजन इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। जहां पूरा राज खुला।
डाक्टरों ने बताया कि बच्ची गर्भवती है। इसके बाद स्वजनों ने तेलीबांधा
थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। नाबालिग की दोस्ती इंस्ट्राग्राम में दोस्ती
कर दुष्कर्म किया। पुलिस ने 15 वर्षीय नाबालिग को पकड़ कर दुष्कर्म के केस
में बाल सुधारगृह भेज दिया।
नाबालिग प्रेमी जोड़े ने की खुदकुशी
शहर के नाबालिग प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने आकर जान दे दी। पुलिस ने
शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। कबीर नगर थाना पुलिस से
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम लगभग पांचे बजे रेलवे ट्रेक में एक
युवक और युवती का शव मिलने की सूचना मिली। घटना स्थल पर पहुंची टीम ने जांच
की और मृतकों की पहचान की। जानकारी के अनुसार दोनों के बीच प्रेम संबंध
था। 15 दिन पहले भी घर से दोनों भाग गए थी। गुम इंसान की रिपोर्ट सरस्वती
नगर थाने में दर्ज करवाई गई थी। हालांकि दोनों एक दिन बाद वापस आ गए थे।
दोनों शादी करना चाहते थे, स्वजनों को मंजूर नहीं था। इसके चलते दोनों ने
ट्रेन के सामने आकर जान दे दी।

Journalist खबरीलाल