पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu)
के सलाहकार मोहम्मद मुस्तफा (Md Mustafa) ने पंजाब में विधानसभा चुनाव
(Punjab Assembly Election 2022) से पहले बेहद विवादित बयान दिया है.
मुस्तफा ने पंजाब की पुलिस (Punjab Police) और प्रशासन को चेतावनी दी है कि
जहां भी उनका कार्यक्रम हो, उसके आसपास हिंदुओं को कार्यक्रम की इजाजत
नहीं मिलनी चाहिए. अगर ऐसा हुआ, तो वह (मोहम्मद मुस्तफा) ऐसे हालात पैदा कर
देंगे कि संभालना मुश्किल हो जायेगा.
अमित मालवीय का कांग्रेस और मुस्तफा पर हमला
भारतीय
जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और सोशल मीडिया सेल के प्रमुख अमित
मालवीय ने मोहम्मद मुस्तफा के इस बयान का वीडियो ट्विट पर शेयर करके
कांग्रेस पर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि कांग्रेस में विभाजनकारी
ताकतें हैं. पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले मुस्लिम तुष्टिकरण की
राजनीति हो रही है. श्री मालवीय ने कहा कि हिंदू-मुस्लिम के नाम पर वोटरों
का बंटवारा किया जा रहा है. अमित मालवीय ने कहा है कि उनकी पार्टी चुनाव
आयोग से इसकी शिकायत करेगी.
मुस्तफा बोले- मैं आरएसएस का एजेंट नहीं जो घर में घुस जाऊंगा
इससे पहले मोहम्मद मुस्तफा
ने एक जलसा में कहा कि हिंदुओं का कोई जलसा नहीं होने दूंगा. मैं कौमी
फौजी हूं, मैं कौमी सिपाही हूं. मैं आरएसएस का एजेंट नहीं, जो घर में घुस
जाऊंगा. अगर दोबारा इन्होंने ऐसी हरकत की, खुदा की कसम इनके घर में घुसकर
मारूंगा. मैं वोटों के लिए नहीं लड़ रहा. मैं पूरी कौम के लिए लड़ रहा हूं,
वोट के लिए नहीं लड़ रहा.
मुस्तफा ने जिला प्रशासन और पुलिस को दी चेतावनी
मोहम्मद
मुस्तफा ने पुलिस और प्रशासन को भी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि मैं
जिला पुलिस और जिला प्रशसन को बताना चाहता हूं कि अगर दोबारा ऐसी हरकत
हुी, मेरे जलसे के बराबर में अगर हिंदुओं के जलसे को इजाजत दी गयी, तो मैं
ऐसे हालात पैदा कर दूंगा कि हालात संभालना मुश्किल हो जायेगा. मैं उनका कोई
जलसा नहीं होने दूंगा. मोहम्मद मुस्तफा, जो वर्तमान में सिद्धू के सलाहकार
हैं, पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक रहे हैं.
पंजाब के पूर्व डीजीपी रहे हैं मुस्तफा, पत्नी रजिया हैं मंत्री
नवजोत
सिंह सिद्धू के सलाहकार मोहम्मद मुस्तफा पंजाब सरकार की मंत्री रजिया
सुल्ताना के पति हैं. वह नवजोत सिंह सिद्धू के बेहद करीबी हैं. भाजपा नेता
अमित मालवीय ने कहा है कि सिद्धू के करीबी का ऐसा बयान चुनाव में धार्मिक
सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश है, वहीं, पंजाब कांग्रेस के प्रवक्ता गुरविंदर
पाली ने कहा है कि अगर मोहम्मद मुस्तफा ने यह बयान दिया है और उनके बयान को
तोड़-मरोड़कर पेश नहीं किया गया है, तो मैं इसकी घोर निंदा करता हूं.
पंजाब के लिए घातक हैं सिद्धू- मालवीय
भाजपा
नेता अमित मालवीय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि पंजाब के लिए
नवजोत सिंह सिद्धू और कांग्रेस घातक हैं. मुस्तफा जैसे लोगों को बढ़ावा
दिया जा रहा है. एक राष्ट्रवादी मुख्यमंत्री को हटाकर नया मुख्यमंत्री
बनाया गया और पंजाब में सिद्धू और मुस्तफा जैसे लोगों को तरजीह दी जा रही
है.

Journalist खबरीलाल