छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कम्पनीज के विभिन्न चिकित्सालयों-औषधालयों सहित पैथोलाजी लेब के संचालन की नई समय सारणी जारी की गई है। पाॅवर होल्डिंग कंपनी के मानव संसाधन विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार अब चिकित्सालयों-औषधालयों की ओ.पी.डी. (बाह्य रोगी सेवायें) प्रतिदिन प्रातः 10.30 बजे से सांय 5.30 बजे तक संचालित होगी। उक्त जानकारी पाॅवर कम्पनी के अतिरिक्त महाप्रबंधक श्री विजय मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि नई समय सारणी के अनुसार पैथोलाजी लैब प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुले रहेंगे।
आगे श्री मिश्रा ने बताया कि समस्त द्वितीय एवं तृतीय शनिवार तथा अन्य शासकीय अवकाश के दिनों में चिकित्सालयों एवं औषधालय प्रातः 8.30 बजे से 10.30 बजे तक खुलेंगे। समस्त रविवार एवं राष्टीय अवकाश के दिनों में ओ.पी.डी. सेवायें बंद रहेंगी। कार्यालयीन दिवस पर चिकित्सालय में दोपहर 1 बजे से 2.30 बजे तक भोजन अवकाश रहेगा। उक्त आदेश 01 दिसम्बर 2020 से प्रभावशील हो गया है।

Journalist खबरीलाल