Breaking News

NEWS Dhuri (Punjab):: कांग्रेस उम्मीदवार गोल्डी ने ‘आप’ के मान को दी खुली बहस की चुनौती:

post

धुरी (पंजाब). पंजाब की धुरी सीट से कांग्रेस
उम्मीदवार एवं मौजूदा विधायक दलवीर ंिसह गोल्डी ने आम आदमी पार्टी (आप) के
मुख्यमंत्री पद के चेहरे भगवंत मान को विकास कार्यों के मुद्दे पर खुली बहस
की चुनौती देते हुए दावा किया कि लोगों से कहने के लिए मान के पास कुछ
नहीं है। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने धुरी सीट से संगरूर के पूर्व विधायक प्रकाश
चंद गर्ग को मैदान में उतारा है। धुरी, संगरूर संसदीय सीट के विधानसभा
क्षेत्रों में से एक है। मान संगरूर से दो बार के सांसद हैं। वहीं, गोल्डी
(40) पिछले पांच वर्ष में धुरी निर्वाचन क्षेत्र में किए गए कई विकास
कार्यों पर आश्रित हैं। गोल्डी ने कहा, ‘‘ हमने निर्वाचन क्षेत्र में कई
विकास कार्य किए हैं और मैं पिछले पांच साल से क्षेत्र के लोगों की सेवा कर
रहा हूं।’’ गोल्डी छात्र राजनीति में सक्रिय रहे हैं और 2005-06 में
‘पंजाब यूनिर्विसटी कैंपस स्टूडेंट काउंसिल’ के अध्यक्ष थे।

गोल्डी ने एक साक्षात्कार में ‘पीटीआई-भाषा’ को अपने निर्वाचन क्षेत्र
में अपने द्वारा किए गए कई कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने
कहा कि 57 गांवों में वॉलीबॉल मैदान बनाए गए, जबकि 32 किलोमीटर लंबी सड़कों
का निर्माण किया गया और उनकी मरम्मत की गई। जिला स्तर पर दमकल सेवा तथा
ग्राम स्तर पर लघु दमकल सेवा की स्थापना की गई और नई सीवरेज प्रणाली तैयार
की गई। धुरी में मान से मुकाबले के सवाल पर गोल्डी ने कहा, ‘‘ मैं उन्हें एक
कॉमेडियन के तौर पर देखता हूं, एक गंभीर राजनेता के रूप में नहीं।’’
गोल्डी ने कहा कि मान अपने भाषणों के दौरान लोगों को ‘‘मूर्ख’’ बनाने के
लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरंिवद केजरीवाल की सरकार का बखान कर रहे हैं।

‘आप’ ने एक सर्वेक्षण करने के बाद मान को पंजाब में अपना मुख्यमंत्री पद
का उम्मीदवार घोषित किया था। गोल्डी ने कहा, ‘‘ मान ने पंजाब के लिए किसी
योजना की कभी कोई बात नहीं की।’’ उनका इशारा घटते भूमिगत जल स्तर की ओर था,
क्योंकि धुरी ‘डार्क जोन’ में आता है, जिसके बारे में ‘आप’ उम्मीदवार ने
कभी बात नहीं की है। कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार ने कहा, ‘‘ मान ने कभी खेल, शिक्षा और
स्वास्थ्य प्रणाली के बारे में भी कोई बात नहीं की। मुझे नहीं लगता कि वह
धुरी निर्वाचन क्षेत्र को लेकर गंभीर हैं। अगर वह हैं, तो उन्हें सांसद पद
से इस्तीफा देकर धुरी से चुनाव लड़ना चाहिए।’’ गोल्डी ने कहा कि अगर
उन्होंने राज्य के लोगों के लिए कुछ किया होता, तो उन्हें पंजाब के लोगों
को ‘दिल्ली मॉडल’ के बारे में बताने की जरूरत नहीं पड़ती।

गोल्डी ने कहा कि मान को 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव के अलावा धुरी
में कभी नहीं देखा गया। एक सांसद होने के नाते वह धुरी के लोगों के लिए कुछ
कर सकते थे। गोल्डी ने मान को धूरी निर्वाचन क्षेत्र के लिए किए गए किसी
भी विकास कार्य का लेखा-जोखा देने के लिए उनके साथ एक खुली बहस करने की
चुनौती दी। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं उन्हें खुली बहस की चुनौती देता हूं। वह अपने पांच
सर्वश्रेष्ठ विकास कार्य बताएं और मैं भी अपने पांच सर्वश्रेष्ठ विकास
कार्य बताऊंगा।’’ कांग्रेस उम्मीदवार अपने निर्वाचन क्षेत्र में ‘‘धुरी
मेरी मिट्टी, धुरी मेरा परिवार’’ चुनाव अभियान चला रहे हैं और घर-घर जाकर
प्रचार कर रहे हैं। उनका कहना है कि वह धुरी से ताल्लुक रखते हैं, जबकि ‘आप’ और शिअद के
उम्मीदवार ‘‘बाहरी’’ हैं। गोल्डी ने 2017 विधानभा चुनाव में ‘आप’ उम्मीदवार
जसवीर ंिसह को 2,811 मतों से मात देकर, जीत दर्ज की थी। धुरी मुख्य रूप से
एक ग्रामीण क्षेत्र है, जिसमें 74 गांव शामिल हैं। यहां 77,000 महिलाओं
सहित 1.63 लाख मतदाता हैं।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner