ठाणे (महाराष्ट्र). महाराष्ट्र के ठाणे जिले की भिवंडी तहसील के कशेली स्थित ‘फर्नीचर’ के एक गोदाम में बृहस्पतिवार देर रात आग लग गई, जिससे वह जलकर खाक हो गया। एक अधिकारी ने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि चामुंडा कॉम्प्लेक्स स्थित गोदाम में देर रात एक बजकर 40 मिनट के आसपास आग लगी।
ठाणे नगर निकाय के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर दमकल की दो गाड़ियां और आरडीएमसी का एक दल भेजा गया। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।

Journalist खबरीलाल