Breaking News

news Kochi (Kerala):: मालगाड़ी के पटरी से उतरने के बाद केरल के अलुवा में ट्रेन सेवाएं प्रभावित:

post

कोच्चि (केरल). केरल के अलुवा रेलवे स्टेशन पर एक
मालगाड़ी के पटरी से उतरने के बाद शुक्रवार को अलुवा रेल मार्ग पर आंशिक रूप
से ट्रेन सेवाएं बाधित हुईं, जिससे कम से कम 10 ट्रेनें रद्द करनी पड़ी।
रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी अलुवा में सेवा बहाल करने के प्रयासों की निगरानी
के लिए मौके पर पहुंचे।

रेलवे के सूत्रों ने बताया कि आंध्र प्रदेश के येरागुंतला स्टेशन से
चलने वाली 42 डिब्बों की मालगाड़ी बृहस्पतिवार देर रात अलुवा रेलवे स्टेशन
यार्ड पर पटरी से उतर गई। रेलवे की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘
सेवा बहाल करने के प्रयासों की निगरानी करने तिरुवनंतपुरम के मंडलीय रेलवे
प्रबंधक वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। देर रात दो बजकर 20 मिनट
पर ंिसगल लाइन के जरिये सेवाएं आंशिक रूप से बहाल हुईं। मरम्मत कार्य तेजी
से हो रहा है और जल्दी ही यातायात पूर्ण रूप से बहाल होने की उम्मीद है।’’
रेलवे ने कहा की कुल 11 ट्रेनें रद्द की गई हैं।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner