Breaking News

बाबा साहेब के निर्वाण दिवस पर लिया संविधान बचाने का संकल्प:

post

रायपुर। संविधान निर्माता डा. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर का 64वां
महापरिनिर्वाण दिवस रविवार को श्रद्धा भाव से मनाया गया। राजधानी के
कलेक्टोरेट चौराहे पर स्थित कांस्य प्रतिमा के समक्ष अनुयायियों ने
श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलने की अपील
करते हुए संविधान बचाने का संकल्प भी लिया।
रिपब्लिकन पार्टी खोरीपा के
कार्यकर्ता सुबह कलेक्टोरेट चौराहे पर पहुंचे और कांस्य प्रतिमा पर
माल्यार्पण किया। इसके बाद वक्ताओं ने बाबासाहेब के संविधान निर्माण को
लेकर दिए गए योगदान पर विचार रखें। वक्ताओं ने कहा कि देश भर में पिछड़े
लोग यदि आज शिक्षित होकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं, तो यह बाबा साहब की ही
देन है। अब पिछड़े लोगों के जीवन स्तर में सुधार हो रहा है।

कलेक्टोरेट
चौक पर श्रद्धांजलि देने के बाद रिपब्लिकन पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बाबा
साहेब अंबेडकर अस्पताल में स्थित प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर उनके बताए
मार्ग पर चलने की अपील की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में प्रज्ञा
बोधी चंद्रशेखर रामटेके, समाजसेवी एवं रिटायर्ड आफिसर विशिष्ट अतिथि जंपा
अंबेडकर, विद्या संस्थान रायपुर विनायक बंसल समाजसेवी एवं मायका ऐप के
डायरेक्टर व बाबागिरी उद्योग के डायरेक्टर, अध्यक्षता रिपब्लिकन पार्टी के
ओमप्रकाश मेश्राम ने की।
इस मौके पर क्षितिज शंभरकर डा. डीएस मिश्रा
जिला अध्यक्ष रायपुर, कृष्ण चिंचखेड़े, भूषण देवांगन महासचिव, विनस
लालगड़े, कोषाध्यक्ष रीना बोरकर, सदस्य सुनीता मेश्राम, विश्वजीत हलधर,
जितेंद्र मेश्राम, रिनेन्द्र रामटेके गुढिय़ारी, देवानंद हिरकने, राकेश
मसीह, सुभाष महानंद, आरएस जिमेकर, आशा गजभिए, आशीष राउत, सुनीता कामड़े,
अनिल कुमार साहू, बीएस दीवान, संतोष वासनिक, अमरदीप कमलेश्वर ,दिनेश कुमार
राउटे सहित कई बौद्ध समाज के अनुयायी मौजूद थे।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner