लखनऊ. समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सत्तारूढ़ भारतीय
जनता पार्टी पर आरोप लगाया कि बिना कोई कारण बताए उनके हेलीकॉप्टर को
दिल्ली में रोककर रखा गया है जिससे वह चुनाव संबंधी कार्यक्रमों में
हिस्सा लेने के लिए मुजफ्फरनगर नहीं जा पाने के कारण दिल्ली में फंसे हैं।
अखिलेश ने शुक्रवार को ट्वीट किया ” मेरे हेलीकॉप्टर को अभी भी बिना
किसी कारण बताए दिल्ली में रोककर रखा गया है और मुजफ्फरनगर नहीं जाने दिया
जा रहा है। जबकि भाजपा के एक शीर्ष नेता ने अभी यहाँ से उड़ान भरी है।” सपा
प्रमुख ने कहा, ”हारती हुई भाजपा की ये हताशा भरी साजिश है।” उल्लेखनीय है
कि अखिलेश यादव का राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख जयंत चौधरी के साथ
मुजफ्फरनगर में साझा संवाददाता सम्मेलन करने और कुछ अन्य कार्यक्रमों में
शामिल होने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

Journalist खबरीलाल