Breaking News

News Rajasthan :: महिला का रेप कर बनाया वीडियो और दोस्त को किया शेयर:

post

राजस्थान के अलवर में एक युवक ने महिला से रेप कर अश्लील वीडियो बना लिया। यह वीडियो उसने अपने 4 दोस्तों के साथ भी शेयर किया। जब इन युवकों तक यह वीडियो पहुंचा तो वे महिला को ब्लैकमेल करने लगे। इसके बाद चारों ने एक के बाद एक होटल में ले जाकर रेप किया। वीडियो दिखा आरोपी लगातार उसे ब्लैकमेल करते रहे। इससे महिला परेशान रहने लगी। पति ने महिला के परेशान होने का कारण पूछा तो उसने पूरा घटनाक्रम बता दिया। इसके बाद महिला ने 15 जनवरी को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

मामला अलवर के मालाखेड़ा थाने का है। महिला का पति प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। गांव में सास-ससुर और दो बच्चे रहते हैं। घर में मवेशी होने के कारण समुद्र नाम का युवक दूध लेने के लिए आता रहता था। इस वजह से पीड़िता उसे जानती भी थी। दिसंबर महीने में आरोपी ने उसके साथ रेप कर इसका वीडियो बना लिया। रेप के बाद आरोपी युवक ने यह वीडियो अपने 4 दोस्तों के साथ भी शेयर कर दिया। यह सभी दूध का काम करते थे। दोस्तों के पास वीडियो पहुंचते ही उन्होंने पीड़िता को ब्लैकमेल करना शुरू किया। वीडियो दिखा पीड़िता से चारों ने रेप किया।

सामने आया है कि आरोपियों ने पीड़िता को अलग-अलग होटल में ले जाकर वहां उसका रेप किया। आरोपी होटल में अपनी पत्नी का ऑरिजनल आईकार्ड दिखा पीड़िता को पत्नी बताते। इसके बाद यहां वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता का कहना है कि 15 जनवरी को मामल दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। इस मामले को लेकर पीड़िता गुरुवार को एसपी के पास पहुंची और कार्रवाई की मांग की।

पीड़िता ने बताया कि उसका वीडियो बना गांव के 4 आरोपी समुद्र सिंह, श्याम सिंह, दिनेश और गिर्राज ने रेप किया। पीड़िता और उसके परिवार ने एसपी को बताया कि अभी एक आरोपी दिनेश को गिरफ्त में लिया है। समुद्र सिंह, श्याम सिंह व गिर्राज को गिरफ्तार नहीं किया।

यह लोग रोजाना घर पर आकर धमकी दे रहे हैं। मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाए हुए हैं। मामले की जांच कर रहे डीएसपी कमल ने बताया कि महिला के बयान दर्ज हो चुके है। पुलिस जांच में लगी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी गई।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner