रायपुर. राजधानी में साइबर ठगी के मामले बढ़ते ही जा रहे
हैं. ताजा मामला रिटायर्ड एलआईसी अधिकारी से 66 हजार रुपए की ठगी का है.
पुलिस द्वारा लगातार चेतावनी देने के बाद भी अब पढ़े-लिखे अधिकारी भी इस तरह
की ठगी का शिकार हो रहे हैं. पुलिस के मुताबिक अमलीडीह निवासी पीड़ित
रिटायर्ड एलआईसी अधिकारी श्रीकांत देशपांडे (72) को अज्ञात ठग ने कॉल कर
करीब आधे घंटे तक एसबीआई के एनीडेस्क एप्लीकेशन के बारे में जानकारी ली.
इसके बाद शातिर ठग ने बुजुर्ग श्रीकांत को अपने झांसे में लेते हुए उनके
मोबाइल पर एनीडेस्क एप्लीकेशन डाउनलोड करवाकर डिटेल भरने को कहा. इसके बाद
दो किस्तों में कुल 66,374 रुपए पीड़ित के खाते से आहरित कर लिए गए. शिकायत
पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है.

Journalist खबरीलाल