रायपुर. खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों के साथ
संगठनात्मक गतिविधियों की प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया समीक्षा
करेंगे. डिजिटल सदस्यता अभियान के लिए नियुक्त एनरोलर्स के साथ अन्य
पदाधिकारियों के संभागवार प्रशिक्षण में भी शामिल होंगे. वहीं संगठन के
पिछले टास्क पर अब तक हुई कार्यवाही का भी ब्यौरा लेंगे. प्रदेश कांग्रेस
प्रभारी पीएल पुनिया के दौरे से फिर संगठनात्मक हलचल तेज हो गई है. संगठन
से जुड़े पदाधिकारियों के मुताबिक खैरागढ़ उपचुनाव की कभी भी घोषणा हो सकती
है. इसके लिए पीसीसी की ओर से अपनी तैयारियां भी शुरू हो गई हैं. इस मामले
में संगठन की ओर से शुरुआती सर्वे में आ रही रिपोर्ट के साथ संभावित नाम पर
भी चर्चा हो सकती है. हालांकि प्रभारी डिजिटल सदस्यता अभियान की मौजूदा
स्थिति की भी टोह लेंगे.

Journalist खबरीलाल