रायपुर । छत्तीसगढ़ में कांग्रेस
विधानसभा चुनाव की तैयारी के मोर्चे पर उतर गई है। कांग्रेस ने हर बूथ में
50 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया है। कांग्रेस की सदस्यता फिजिकल और
आनलाइन दोनों तरह से होगी। आनलाइन सदस्यता में लोगों के वोटर आइडी के साथ
सदस्य बनाए जाएंगे। डिजिटल सदस्यता के लिए सभी 90 विधानसभा में प्रभारी
बनाए गए हैं। सभी प्रभारियों का प्रशिक्षण कांग्रेस मुख्यालय राजीव
भवन में शुक्रवार को हुआ। प्रशिक्षण के बाद मीडिया से चर्चा में प्रदेश
कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि हमारी सदस्यता भाजपा की आनलाइन
सदस्यता की तरह फर्जी नहीं रहेगी। हर सदस्य का वोटर आइडी रिकार्ड में
आनलाइन दर्ज किया जाएगा। मरकाम ने कहा कि विधानसभा चुनाव की प्राथमिक
स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है। पहले चरण में बूथ पर सदस्यता अभियान
चलेगा। हर बूथ में दो बुक भेजी जा रही है, जिसमें 50 सदस्य बनाए जाएंगे।
संगठन की जिम्मेदारियों को पूरा करने पर संगठन उसका आकलन करती है। मरकाम ने
प्रभारियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि संगठन में काम करने वाले आज सरकार
में महत्वपूर्ण दायित्व निभा रहे।

Journalist खबरीलाल