ब्रिजटाउन. कार्यवाहक कप्तान मोईन अली के आलराउंड खेल के
दम पर इंग्लैंड ने चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में वेस्टइंडीज को
34 रन से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला 2-2 से बराबर की.इयोन मोर्गन के
चोटिल होने के कारण श्रृंखला से बाहर होने के कारण टीम की अगुवाई कर रहे
मोईन ने 28 गेंदों पर एक चौके और सात छक्कों की मदद से 63 रन बनाये. उनकी
इस पारी की मदद से इंग्लैंड ने आखिरी तीन ओवरों में 59 रन जोड़कर छह विकेट
पर 193 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया. सलामी बल्लेबाज जैसन रॉय ने 42
गेंदों पर 52 रन का योगदान दिया.स्पिनर मोईन ने इसके बाद गेंदबाजी में कमाल
दिखाया और चार ओवर में 28 रन देकर दो विकेट लिये. वेस्टइंडीज की टीम पांच
विकेट पर 159 रन ही बना सकी. उसकी तरफ से सलामी बल्लेबाज काइल मायर्स ने 23
गेंदों पर सर्वाधिक 40 रन बनाये जबकि जैसन होल्डर ने 24 गेंदों पर दो
चौकों और तीन छक्कों की मदद से 36 रन की पारी खेली.पांचवां और अंतिम मैच
रविवार को ब्रिजटाउन में खेला जाएगा.इंग्लैंड ने आखिरी ओवरों में ताबड़तोड़
रन जुटाये. मोईन ने 18वें ओवर में होल्डर (44 रन देकर तीन विकेट) पर लगातार
चार छक्के लगाये. वेस्टइंडीज को अंतिम चार ओवरों में 61 रन की दरकार थी
लेकिन क्रिस जोर्डन (0-30) और रीस टोपले (21 रन देकर एक) ने अच्छी गेंदबाजी
करके पांच मैचों की श्रृंखला को रोमांचक बना दिया.

Journalist खबरीलाल