Breaking News

News Koriya (Shreekant Jaiswal) :: कलेक्टर के निर्देश पर अवैध परिवहन एवं उत्खनन पर जिला प्रशासन की कार्यवाही जारी:

post

संवाददाता :: Shreekant Jaiswal  कोरिया 

बैकुठपुरे /कलेक्टर  के निर्देश पर अवैध परिवहन एवं उत्खनन पर जिला प्रशासन की कार्यवाही जारी, आज भी खनि विभाग द्वारा 6 वाहन जप्त, थाना को सुपुर्द’, ’एसडीएम बैकुण्ठपुर और टीम ने 3 ट्रैक्टर, 1 जेसीबी और 85 ट्रैक्टर अनुमानित अवैध भंडारित रेत की जप्त’।

कोरिया 30 जनवरी 2022/ राज्य शासन के निर्देश पर जिले में अवैध परिवहन एवं उत्खनन के मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। गत शुक्रवार को 6 वाहन जप्ती की कार्रवाई की तर्ज पर आज शनिवार को अवैध रेत खनन और भंडारण के विरुद्ध कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर जिला प्रशासन की टीम द्वारा सख्त कार्रवाई की गई।

आज खनिजविभाग द्वारा तहसील बैकुण्ठपुर और मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, जिसमें रेत के 02 वाहन, मिट्टी-ईंट के 03 वाहन तथा गिट्टी के 01 वाहन, इस प्रकार कुल 06 वाहनों को अवैध परिवहन करते पाया गया। उक्त वाहनों को जप्त कर समीपस्थ थाना चरचा, नागपुर और मनेन्द्रगढ़ को सुपुर्द कर दिया गया है।

इसी प्रकार बैकुंठपुर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं टीम के द्वारा ग्राम चिल्का में 02 ट्रैक्टर एवं 01 जेसीबी मुरुम अवैध खनन करते पाए जाने पर जब्त कर लिए गए। वहीं उनके द्वारा ग्राम चिल्का में भूस्वामी आनन्द सिंह की भूमि पर ठेकेदार अशोक जायसवाल द्वारा बिना रॉयल्टी पेपर एवं भंडारण की अनुमति के अवैध रूप भंडारित से 85 ट्रैक्टर रेत जप्त किए गए। इसी प्रकार 01 ट्रैक्टर रेत तहसील खड़गवां के ग्राम गढ़तर से ग्राम चिल्का लाते हुए पकड़ा गया।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner