Breaking News

news dhamtri:: सड़क हादसे में 3 युवक की मौत, आधार कार्ड से हुई पहचान…:

post

धमतरी. नगरी के ग्राम दलदली के पास हुए सड़क हादसे में
बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। रविवार देर शाम तेज रफ्तार कार ने
बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी।हादसे में 2 दोस्तों की मौके पर मौत हो
गई,जबकि एक की जिला अस्पताल धमतरी में इलाज के दौरान मौत हो गई।हादसा नगरी
थाना क्षेत्र में स्टेट हाईवे पर हुआ है।युवकों के पास से मिले आधार कार्ड
से उनकी पहचान हुई है

मिली जानकारी के अनुसार फरसिंया निवासी पन्ना सिन्हा अपनी कार में धमतरी
से नगरी लौट रहा था। इसी दौरान देर शाम नगरी से करीब 4 किमी दूर दलदली के
पास कार अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे बाइक सवारों को टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही बाइक सवार युवक उछल कर सड़क पर जा गिरे।

वहीं कार भी क्षतिग्रस्त होकर रुक गई।आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और
पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल युवकों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया।
रास्ते में उमेश कुमार ढीमर और लोमश कुमार साहू ने दम तोड़ दिया। गंभीर रूप
से घायल दीपेश शांडिल्य को जिला अस्पताल लाया गया थोड़ी देर बाद इलाज के
दौरान मौत हो गई। तीनों युवक ग्राम राजपुर के हैं तीन दोस्तों की मौत से
गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner