Breaking News

news New Delhi:: भारत ने बांग्लादेश को हराकर अंडर-19 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह पक्की की…:

post

नई दिल्ली. भारत ने बांग्लादेश को हराकर अंडर-19 विश्व कप (Under 19
World Cup) के सेमीफाइनल में जगह पक्की की. इस मुकाबले में बाएं हाथ के तेज
गेंदबाज रवि कुमार (Ravi Kumar) ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने मैच में 7
ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट झटके थे. उनके इस प्रदर्शन की खुशी ओडिशा के
नक्सल प्रभावित रायगढ़ जिले में स्थित सीआरपीएफ कैंप में भी मनाई गई. ऐसा
इसलिए क्योंकि रवि के एएसआई पिता राजिंदर सिंह इसी कैंप में तैनात हैं.
हालांकि, 2 दिन पहले तक रवि के पिता को इस कैंप में बहुत कम लोग जानते थे.
लेकिन बेटे के भारत को अंडर-19 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचाने के बाद
उन्हें सब जानने लगे हैं.

पिता राजिंदर सिंह ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में बताया, “आज पूरे
सीआरपीएफ कैंप में सिर्फ मेरी और बेटे रवि की बात हो रही है. कल तक तो कोई
मुझे यहां नहीं जानता था. आज सब जानते हैं. अब ‘रवि के पापा राजिंदर’ की
पूरी यूनिट में चर्चा हो रही है. सभी साहब लोग भी मुझे पहचान रहे हैं और
उन्होंने फोन करके बधाई भी दी. मेरे पास अपनी खुशी बयां करने के लिए शब्द
नहीं है.”

रवि ने मां से कहा था- एक दिन मुझे टीवी पर देखोगी

इस दिन का जश्न मनाने के लिए पिता-पुत्र की जोड़ी को कई बाधाओं को पार करना
पड़ा. इसमें पिता की आमदनी, मां की चिंता और लोगों के ताने सब शामिल है.
मां रवि के हर वक्त क्रिकेट खेलने को लेकर चिंतित रहती थीं. वो चाहती थी कि
रवि पढ़ाई पर ध्यान दें. लेकिन रवि को क्रिकेट का जुनून था और वो तमाम
बातों से बेफ्रिक होकर, अक्सर मां से कहता था कि आप मुझे आज खेलने से रोक
रही हैं, एक दिन  ऐसा आएगा कि आप मुझे टीवी पर खेलते देखोगे और रवि की यह
बात आज सच साबित हो गई.

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner