Breaking News

news raipur:: पुलिस टीम साथ नहीं लाई सोमानी अपहरणकांड के मास्टरमाइंड पप्पू चौधरी को:

post

 रायपुर। राजधानी रायपुर के बहुचर्चित प्रवीण सोमानी
अपहरण कांड मामले के मास्टरमाइंड पप्पू चौधरी को लेने गई रायपुर पुलिस को
गुजरात से खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि `अब
नए वारंट के तहत पप्पू चौधरी को लेने फिर से टीम भेजी जाएगी, पप्पू चौधरी
के खिलाफ दर्जनों गंभीर अपराध दर्ज होने के चलते गृह मंत्रालय ने उसकी एक
राज्य से दूसरे राज्य जाने की गतिविधियों पर रोक लगा रखी है। कुछ
औपचारिकताओं को पूरा कर पुनः टीम को रवाना किया जाएगा। फिलहाल टीम पप्पू
चौधरी को लेकर नहीं आई है। पप्पू चौधरी को गुजरात की
वापी पुलिस ने मुंबई के हीरा कारोबारी के अपहरण के एवज में 30 करोड़ रुपये
की फिरौती की रकम लेते हुए गिरफ्तार किया था। तबसे पप्पू चौधरी सूरत जेल
में था। ज्ञात हो कि आठ जनवरी 2020 को उद्योगपति प्रवीण सोमानी का सिलतरा
स्थित उनकी फैक्ट्री से घर जाने के दौरान अपराधियों ने उनका अपहरण कर लिया
था, उद्योगपति के अपहरण के बाद राजधानी में सनसनी फैल गई थी। उद्योगपति की
तलाश के लिए पुलिस ने दो सप्ताह की कड़ी मशक्कत के बाद गुत्थी सुलझाकर
प्रवीण सोमानी को लखनऊ के पास से सकुशल बरामद किया था। 

कुख्यात पप्पू को लेने सात सदस्यीय टीम पहुंची थी गुजरात

रायपुर
पुलिस की सात सदस्यीय टीम कुख्यात अपहरण किंग पप्पू चौधरी को प्रोडक्शन
वारंट के तहत रायपुर लाने के लिए गुजरात पहुँची थी,बता दे कि पप्पू चौधरी
बेहद ही शातिर आरोपी है जिसके पुलिस अभिरक्षा के भागने की पूरी आशंका जताई
जा रही थी, जिसे मद्देनज़र रखते हुए जब गुजरात पुलिस ने उसे पकड़ा था तब
पप्पू के हाथ सहित पैरों को भी बांध रखा था।

गैंग के 6 आरोपी पूर्व में ही हो चुके है गिरफ़्तार

गौरतलब
है कि इस बहुचर्चित अपहरणकांड में रायपुर पुलिस ने गैंग अनिल चौधरी,
मुन्ना कालिया, प्रदीप बाबू सहित आधा दर्जन शातिर आरोपियों को यूपी, बिहार
और ओडिशा से पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner