रायपुर । प्रदेशभर में 13 हजार 269
राजीव युवा मितान क्लब का गठन किया जाएगा। इसके माध्यम से राज्य के युवाओं
को एक मंच देकर छत्तीसगढ़ के विकास में सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। तीन
फरवरी को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति में
इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस क्लब का उद्देश्य युवाओं को रचनात्मक
कार्यों से जोड़ने के अलावा इन युवाओं के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं को
आमजनों तक पहुंचाना भी है।
योजना के लिए तय प्रारूप के अनुसार राज्य
की सभी 11 हजार 664 ग्राम पंचायतों में एक-एक और प्रदेश के 169 नगरीय
निकायों में जनसंख्या के अनुपात में 1,605 क्लबों का चरणबद्ध तरीके से गठन
किया जाएगा। इस तरह राज्य में कुल 13 हजार 269 राजीव युवा मितान क्लब गठित
किए जाएंगे। इन क्लबों के लिए 132.69 करोड़ रुपये वार्षिक व्यय संभावित है,
जिसमें वित्तीय वर्ष 2021-22 के वार्षिक बजट में क्लब के लिए 50 करोड़ रुपये
का प्रविधान किया गया है। प्रति क्लब प्रति तिमाही 25 हजार रुपये अनुदान
के रूप में दिया जाएगा।

Journalist खबरीलाल